डोनाल्ड ट्रंप पर दुर्व्यवहार के आरोप: सुनिए 4 पीड़ित महिलाओं की जुबानी

वॉशिंगटन। यूएस प्रेसिडेंट जिन्हें दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान कहा जाता है, वो महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने और यौन उत्पीड़न के मामले में लगातार फंसते जा रहे हैं। अमेरिका में सिर्फ सोशल मीडिया पर नहीं है बल्कि सीएनएन, वॉशिंगटन पोस्ट, द न्यूयॉर्क टाइम्स और तमाम बड़े मीडिया संस्थानों ने राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है। अमेरिका में कई महिलाओं ने ट्रंप पर यौन दुर्व्यवहार और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया है। कनाडा के 'द स्टार डॉट कॉम' न्यूज पेपर ने उन महिलाओं की एक लिस्ट जारी की है, जिन्होंने ट्रंप पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

नताशा स्टॉईनॉफ

नताशा स्टॉईनॉफ

कैनेडियन जर्नलिस्ट नताशा स्टॉईनॉफ ने आरोप लगाया कि जब डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी शादी की, तब 2005 में उसने ट्रंप का इंटरव्यू लिया था। उस दौरान मार-ए-लागो रिसॉर्ट में ट्रंप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। नताशा कहा कि ट्रंप ने उन्हें दीवार पर जोर से धक्का दिते हुए गलत तरीके से छूआ और जबरदस्ती किस किया।

क्रिस्टिन एंडरसन

क्रिस्टिन एंडरसन

क्रिस्टिन एंडरसन नाम की महिला ने वॉशिंगटन पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो मैनहेट्टन के एक नाइटक्लब में थी, तब ट्रंप ने उनके निजी अंगों को छूआ था।

जेसीका लीड्स

जेसीका लीड्स

द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटर्व्यू में जेसीका लीड्स नाम की महिला ने आरोप लगाया कि आज से 30 साल पहले जब वे फ्लाइट के एक बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी, तब ट्रंप ने उन पर अटैक कर दिया था। लीड्स ने कहा कि ट्रंप ने उन्हें बॉडी के सभी जगहों से गलत तरीकों से छूआ। उन्होंने कहा कि ट्रंप ऑक्टोपस की तरह बर्ताव कर रहे थे।

राचेल क्रूक्स

राचेल क्रूक्स

राचेल क्रूक्स ने आरोप लगाया कि जब वे एक कंपनी में रिसेप्निस्ट थी, जब डोनाल्ट ट्रंप ने उन्हें गलत जबरदस्ती किस किया था। क्रूक्स ने बताया कि यह घटना 2005 की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+