महंगा नहीं होगा IPhone! ट्रंप ने स्मार्टफोन-चिप्स पर टैरिफ पर दी छूट, टेक कंपनियों ने ली राहत की सांस

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन ने हाल ही में लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ से कुछ उत्पादों को छूट देने का ऐलान किया है। ट्रंप प्रशासन ने टेक इंडस्ट्री को बड़ी राहत देते हुए कहा कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और सेमीकंडक्टर चिप्स जैसे प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को टैरिफ से बाहर रहेंगे।

इस संबंध में अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के मुताबिक, इन उत्पादों को चीन पर लगाए गए 145% भारी शुल्क या अन्य देशों पर लागू 10% बेसलाइन टैरिफ से फिलहाल मुक्त रखा गया है। यह छूट 5 अप्रैल तक अमेरिका में प्रवेश करने वाले या अमेरिकी गोदामों से निकाले जाने वाले उत्पादों पर लागू होगी।

Donald Trump

इस कदम से एप्पल, सैमसंग और एनवीडिया जैसी कंपनियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है, जो पहले संभावित मूल्य वृद्धि को लेकर चिंतित थीं। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में इन उत्पादों का स्थानीय निर्माण काफी सीमित है। उदाहरण के लिए, एप्पल के लगभग 80% iPhone चीन में बनाए जाते हैं, जबकि शेष 20% भारत में।

Take a Poll

यही स्थिति टेलीकॉम उपकरण, चिपमेकिंग मशीनरी, डेटा प्रोसेसिंग यूनिट्स और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली जैसे उत्पादों के साथ भी है। हालांकि, इस टैरिफ छूट को लेकर ट्रम्प प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। जानकारों का मानना है कि यह निर्णय वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल और तकनीकी क्षेत्र की प्रतिक्रिया को देखते हुए लिया गया है।

पिछले सप्ताह ट्रम्प द्वारा घोषित भारी शुल्कों ने चार दिन तक वैश्विक वित्तीय बाजारों में बिकवाली को बढ़ावा दिया था और मंदी की आशंका को हवा दी थी। गौरतलब है कि 9 अप्रैल को शुल्क लागू करने के महज 13 घंटे बाद ही ट्रम्प प्रशासन ने चीन को छोड़कर अधिकांश देशों के लिए 90 दिनों की टैरिफ माफी की घोषणा कर दी थी।

इससे यह संकेत मिला कि व्यापार नीति को लेकर व्हाइट हाउस अभी भी असमंजस में है। हालांकि, यह छूट स्थायी नहीं है। रिपोर्टों के मुताबिक, यह अस्थायी बहिष्कार भविष्य में पुनः संशोधित किया जा सकता है और संभव है कि इन उत्पादों पर एक नया, चीन-विशेष कम टैरिफ लगाया जाए।

ये भी पढ़ें: Tariff War: ट्रंप के टैरिफ बम से धीमा हुआ विकास का पहिया, भारत समेत इन देशों के GDP को होगा भारी नुकसान!

क्या यह टैरिफ छूट स्थायी है?

नहीं, यह छूट स्थायी नहीं है और भविष्य में पुनः संशोधित किया जा सकता है।

ट्रंप प्रशासन ने इस टैरिफ छूट का स्पष्ट कारण क्या बताया है?

ट्रंप प्रशासन की ओर से इस टैरिफ छूट को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

कौन सी कंपनियों को इस टैरिफ छूट का फायदा होगा?

इस छूट से एप्पल, सैमसंग और एनवीडिया जैसी कंपनियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

इन उत्पादों पर टैरिफ छूट कब तक लागू होगी?

यह छूट 5 अप्रैल तक अमेरिका में प्रवेश करने वाले या अमेरिकी गोदामों से निकाले जाने वाले उत्पादों पर लागू होगी।

ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में कौन से उत्पादों को टैरिफ से छूट दी है?

ट्रंप प्रशासन ने स्मार्टफोन, लैपटॉप और सेमीकंडक्टर चिप्स जैसे प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को टैरिफ से छूट देने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+