Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डोनाल्ड ट्रंप का अजोबीगरीब बयान, बोले- पेड़ में विस्फोट की वजह से अमेरिका के जंगल में लगी आग

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपनी बयानबाजी की वजह से चर्चा में रहते हैं। अमेरिका के जंगलों में लगी आग को लेकर ट्रंप ने जो बयान दिया है, उससे साफ है कि उन्हें पर्यावरण में बदलाव या फिर जंगल में लगने वाली आग को लेकर कोई जानकारी नहीं है। दरअसल कैलिफोर्निया, ओरेगॉन, वॉशिंगटन के जंगलों में भीषण आग की वजह से ट्रंप सरकार निशाने पर है, लेकिन ट्रंप ने इसको लेकर कहा कि पेड़ों में विस्फोट हुआ है, जिसकी वजह से यह आग लगी है। ट्रंप के इस दावे का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर से निशाने पर हैं।

trump

अपने तर्क के बचाव में ट्रंप ने कहा कि जंगलों में आग यहां के खराब रखरखाव की वजह से लगी है, जिसकी वजह से पेड़ बहुत ही अधिक ज्वलनशील हो गए। लिहाजा जंगलों का प्रबंधन और भी मजबूत होना चाहिए। जब जंगल में पेड़ गिरते हैं तो कुछ समय के लिए उन्हें वहीं छोड़ दिया जाता है, तकरीबन 18 महीने तक यह पेड़ वहीं गिरे रहते हैं और यह सूख जाते हैं और यह माचिस की तरह हो जाते हैं और इनमे विस्फोट हो जाता है। बता दें कि इस वर्ष कैलिफोर्निया, ओरेगॉन, वॉशिंगटन के तकरीबन दो मिलियन हेक्टेअर के जंगल में आग लग चुकी है, जिसमे दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारो लोग बेघर हो चुके हैं।

आग का असर कई शहरों में देखने को मिला है, टनों धुएं और जहरीली हवा की वजह से लोगों का जीवन काफी मुश्किल हो गया है। धुएं के गुबार की वजह से सूर्य की रोशनी तक नहीं आ पा रही है और लोगों को सास लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के दौरान ट्रंप के बयान ने इस घटना को लेकर अलग बहस खड़ी कर दी है। ट्रंप का दावा है कि यह आग जल्द ही बुझ जाएगी, हालांकि इसकी कोई पुख्ता वजह नहीं बताई है कि ऐसा क्यों होगा। ट्रंप के इस बयान पर कैलिफोर्निया नैचुरल रिसोर्स एजेंसी के मुखिया वेड क्रोफुट ने कहा कि आशा है कि विज्ञान आपसे सहमत होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+