Donald Trump ने कसे चीन के पेच, WeChat समेत 8 चाइनीज एप पर लगाया प्रतिबंध
वाशिंगटन। donald trum bans Chinese Apps: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर कई चीनी एप पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें वीचैट, एलिपे और क्यूक्यू वालेट समेत 8 एप्लीकेशन शामिल हैं। इन एप पर आरोप है कि ये एप इन्हें इस्तेमाल करने वालों की जानकारियां चीन की सरकार को दे रहे हैं।
Recommended Video

राष्ट्रपति का एग्जीक्यूटिव ऑर्डर अगले 45 दिनों में लागू हो जाएगा। जिसका मतलब ये हुआ जब ये प्रतिबंध लागू होंगे तब डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद पर नहीं होंगे। 20 जनवरी को अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को शपथ लेनी हैं।
ट्रम्प ने इसके पहले बहुत तेजी से मशहूर हुए चीनी एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया था। टिकटॉक चीन की कंपनी बाइट डांस का प्रोडक्ट है। प्रतिबंध के बाद कम्पनी कोर्ट गई थी जहां उसे राहत मिल गई थी। कोर्ट ने पाया था कि प्रतिबंध लगाने में डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी शक्ति से बाहर जाकर काम किया था।
सुरक्षा के लिए लिया फैसला
ट्रम्प का चीनी एप पर प्रतिबंध का ये नया आदेश सुरक्षा को ध्यान में रखकर लाया गया है। अमेरिका का कहना है कि चीन में निर्मित एप पर वहां की सरकार का पूरा नियंत्रण है। अमेरिका को डर है कि इन एप के माध्यम से देश में सरकारी कर्मचारियों को ट्रैक किया जा सकता है और जानकारी चुराई जा सकती है।
एक अधिकारी ने बताया कि "हम दुनिया को साफ-सुथरी करने और फोटो, मैसेज, परिजनों को फोन कॉल के साधन को वैश्विक उत्पीड़न का जरिया बनाने की चीन की बड़ी डेटा रणनीति को रोकने के लिए कदम उठाने की कोशिश कर रहे हैं।"
जिन एप पर चीनी सरकार को जानकारियां देने के शक में प्रतिबंध लगाया गया है उनमें वीचैट, एलिपे, क्यूक्यू वॉलेट, कैमस्कैनर, WPS ऑफिस और शेयरइट जैसे एप शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications