ट्रंप ने रूस से की हिलेरी क्लिंटन के ईमेल हैक करने की अपील

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने इस बार तो रूस से क्लिंटन के ईमेल अकाउंट को हैक करने को अपील कर डाली है। आपको बता दें कि ट्रंप का यह बयान राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के उस इंटरव्‍यू के बाद आया है जिसमें उन्‍होंने रूस पर चुनावों दखलदांजी देने का आरोप लगाया था। अब ट्रंप के इस बयान की रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही पार्टी के नेता निंदा कर रहे हैं।

donald-trump-russia

रूस पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'रूस, अगर तुम सुन रहे हो तो मैं उम्मीद करता हूं कि तुम उन 30,000 ईमेलों का पता लगा सकोगे, जो फिलहाल गायब हैं।' ट्रंप का इशारा हिलेरी क्लिंटन की ओर था, जो लंबे समय से अपने सरकारी ईमेल अकाउंट का दुरुपयोग करने के लिए सुर्खियों में बनी रही हैं।

हालांकि एफबीआई ने कुछ वक्त पहले उन्हें क्लीन चिट देते हुए कहा कि क्लिंटन ने विदेश मंत्री रहते हुए ईमेल के प्रयोग में 'लापरवाही' दिखाई थी लेकिन ट्रंप ने लगातार इसे चुनाव का मुद्दा बना कर रखा है।

ढ़ें-ट्रंप का वादा, खत्‍म कर देंगे अमेरिका से अपराध!

ट्रंप की इस बार निंदा हो रही है कि उन्होंने बगैर सोचे समझे किसी दूसरे देश को अपने ही देश में हैकिंग करने का न्यौत दे दिया है। हालांकि रूस ने इस पर कहा है कि वह किसी भी देश के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहता।

ट्रंप ने यह भी कहा कि वह जानते हैं पुतिन मौजूदा राष्ट्रपति यानी ओबामा को बिलकुल पसंद नहीं करते लेकिन उन्हें उम्मीद है कि पुतिन उन्हें जरूर पसंद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+