ट्रंप का वादा, राष्ट्रपति बनने के बाद खत्म कर देंगे अमेरिका से अपराध!
वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर वह राष्ट्रपति बने तो अमेरिका से अपराध और हिंसा को जड़ से खत्म कर देंगे।

ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए नामांकन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि देश में कानून और व्यवस्था के बिना समृद्धि नहीं आ सकती है।
इसलिए हम अपने देश में सुरक्षा,समृद्धि और शांति वापस लाएंगे। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को भ्रष्ट कहा और खुद को अमेरिका के भूले बिसरे लोगों की आवाज बताया। उन्होंने डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की नैतिकता और रिकॉर्ड पर सवाल उठाए।
ओहायो के क्लीवलैंड में चल रहे रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में दिए भाषण के दौरान उन्होंने गैरकानूनी आप्रवासन के खिलाफ कड़े कदम उठाने का वादा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका में जन सुरक्षा को खतरे में डालकर अप्रवासियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी की उस नीति की निंदा की जिसके तहत इराक, लीबिया, इजिप्ट और सीरिया में सत्ता परिवर्तन कराया गया था। उन्होंने कहा कि वो अमेरिका के उन सभी सहयोगियों के साथ काम करेंगे जो आतंकी
संगठन आईएसआईएस को खत्म करना चाहते हैं।
उन्होंने चीन पर बौद्धिक संपादा की चोरी का आरोप लगाया है। वह चीन को इतिहास का सबसे बड़ा करंसी मैनीप्यूलेटर भी मानते हैं। ट्रंप ने 75 मिनट तक भाषण दिया। उन्होंने 1996 में बिल क्लिंटन के दिए भाषण से ज् यादा समय लिया।












Click it and Unblock the Notifications