डोनाल्ड ट्रंप अपने देश के मीडिया को देंगे सबसे ज्यादा 'भ्रष्ट' और 'बेइमान' का अवॉर्ड
वॉशिंगटन। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते अपने देश के मीडिया के साथ कैसे रहते हैं, इससे हर कोई वाकिफ है। ट्रंप कई बार अमेरिकी मीडिया पर हमला बोलते हुए उन्हे कई बार फेक न्यूज चैनल और फेक न्यूज का अड्डा तक कहा है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा है कि वे अपने देश के मीडिया को 'भ्रष्ट' और 'बेइमान' का अवॉर्ड देंगे। अमेरिका राष्ट्रपति अपने देश में फॉक्स न्यूज को छोड़कर लगभग सभी मीडिया को को फेक बताते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'सोमवार को 5 बजे मैं साल के सर्वाधिक बेईमान और भ्रष्ट मीडिया पुरस्कारों की घोषणा करूंगा। इनमें फर्जी समाचार मीडिया की ओर से विभिन्न श्रेणियों में झूठ और खराब रिपोर्टिंग शामिल होगी। बने रहिये।' डोनाल्ड ट्रंप यूएस मीडिया में द न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट, सीएनएन, एबीसी न्यूज और भी कई मीडिया आउट लेट को फेक बताते रहे हैं।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद खुद का एक ऑनलाइन न्यूज चैनल भी शुरू किया था, जिस पर उनकी बेटी इवांका ट्रंप को एंकरिंग करते हुए देखा जा चुका है। पिछले साल फरवरी में भी ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि सीएनएन, एनबीसी, द न्यूयॉर्क टाइम्स ना सिर्फ मेरे दुश्मन है, बल्कि पूरे अमेरिका के दुश्मन है। बता दें कि इस साल ट्रंप ने नए साल पर विश करते हुए भी फेक न्यूज को भी बधाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications