Donald Trump प्रशासन का अवैध प्रवासियों पर सख्त एक्शन, ट्रक ड्राइवरों के वीजा पर लगाई रोक
Donald Trump News: अमेरिका में अवैध प्रवासियों को निकालने के लिए ट्रंप प्रशासन ने फिर से सख्ती शुरू कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक भारतीय ट्रक ड्राइवर की वजह से 6,000 से ज्यादा वीजा रद्द कर दिए हैं। दरअसल, हाल ही में फ्लोरिडा में एक अवैध अप्रवासी ट्रक चालक ने गलत यूटर्न ले लिया था। इससे एक मिनीवैन ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी।
इसके बाद अमेरिका में अवैध प्रवासियों को निकालने को लेकर फिर बहस शुरू हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का रुख शुरुआत से ही अवैध ढंग से रहने वालों के लिए बेहद सख्त रहा है। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवरों के वीजा पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 4,000 लोगों का वीजा रद्द किया जा चुका है। कार्रवाई के पीछे तर्क दिया गया है कि इन पर कानून तोड़ने के चलते एक्शन लिया गया है।

Donald Trump प्रशासन का एक और सख्त एक्शन
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर वीजाधारकों पर हमले करने के आरोप थे। कुछ पर शराब और नशीली दवाओं के नशे में गाड़ी चलाना और चोरी जैसे अपराधों में शामिल होने का भी आरोप था। विदेश विभाग ने 200-300 वीजा आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के आरोपों में रद्द किए गए हैं। साथ ही, ट्रंप प्रशासन ने विदेशी ट्रक ड्राइवरों के वीजा पर भी पाबंदी लगाई है। इससे 6,000 वीजा आवेदक सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।
यह भी पढ़ें: Nikki Vs Trump: 'भारत से महंगी पड़ेगी दुश्मनी, 25 साल की मेहनत होगी बर्बाद', निक्की हेली ने दी ट्रंप को धमकी
भारतीय ट्रक ड्राइवर को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद कार्रवाई
वीजा रद्द करने की कार्यवाही भारतीय अवैध प्रवासी ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के बाद शुरू हुई है। हरजिंदर सिंह नाम के भारतीय ड्राइवर पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से यू-टर्न लिया था और इस वजह से ट्रक एक मिनीवैन में घुस गई और तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर एक्शन की बहस फिर शुरू हो गई है। डीएचएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हरजिंदर सिंह अमेरिका में अवैध ढंग से रह रहा था और सेंट लूसी काउंटी में ट्रक चलाने का काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें: 'चीनी वर्चस्व का मुकाबला सिर्फ भारत ही कर सकता है', ट्रंप पर क्यों भड़कीं पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली












Click it and Unblock the Notifications