डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक, अब नहीं चलेगी चीन की चोरी

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्टेट ऑफ द यूनियन के भाषण में तमाम अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गैरकानूनी तौर पर देश में रह रहे लोग बड़ी समस्या हैं। इस मौके पर उन्होंने शपथ ली कि वह तमाम विरोध के बावजूद दीवार का निर्माण कराएंगे। इस प्रोजेक्ट को डेमोक्रैट्स ने खारिज कर दिया था। ट्रंप ने कहा कि अधिकतर लोगों ने दीवार के पक्ष में अपना वोट दिया था, लेकिन सही तरह से दीवार का निर्माण कभी नहीं हो सका, लेकिन मैं इस दीवार का निर्माण कराउंगा।

trump

'महानता को चुनना'

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए कहा कि देश के सामने जो चुनौतियां हैं उसे सुलझाने के लिए राष्ट्रीय एकता की जरूरत है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में हैं और इस संबोधन के साथ ही उनके कार्यकाल का उत्तरार्द्ध शुरू हो जाएगा। इससे पहले ट्रंप ने 2007 में कांग्रेस के संयुक्त सत्र को 28 फरवरी को संबोधित किया था। इस बार डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन की थीम महानता को चुनना रखा गया है।

एक हफ्ते की देरी से भाषण

अपने भाषण के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गैर कानूनी रूप से देश में रह रहे अप्रवासियों की समस्या पर बोलते हुए कहा कि सीमा की दीवार का बॉर्डर वॉल का निर्माण अवश्य कराएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 5.7 बिलियन डॉलर की जरूरत थी, जिसके तहत यूएस-मेक्सिको के बीच दीवार का निर्माण कराया जाना था। इस प्रस्ताव को हाउस ऑफ चेंबर्स में पेश किया गया, जिसके बाद इसके विरोध में 35 दिनों तक अमेरिका को शटडाउन का सामना करना पड़ा। इस शटडाउन की वजह से ट्रंप का भाषण एक हफ्ते की देरी से हुआ।

चीन को दो टूक

ट्रंप ने चीन को खुले तौर पर चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हम चीन का साफ कर देना चाहते हैं कि इतने वर्षों तक उन्होंने हमारे उद्योग पर निशाना साधा और हमारी बौद्धिक संपत्ति की चोरी की, अमेरिकी लोगों की नौकरी और संपत्ति को चुराया, लेकिन अब इसका अंत आ गया है। यही वजह है कि हमने हाल ही में 250 बिलियन डॉलर के चीनी उत्पाद पर रोक लगा दी है। लेकिन हमारा फायदा उठाने के लिए मैं चीन को दोषी नहीं मानता हूं, मैं इसके लिए अपने नेताओं और प्रतिनिधियों को जिम्मेदार मानता हूं जिन्होंने ऐसा होने दिया।

किम जोंग से करेंगे मुलाकात

भाषण के दौरान ट्रंप ने कहा कि काफी काम किया जाना बाकी है, लेकिन किम जोंग के साथ मेरे रिश्ता बेहतर कदम है। हम एक बार फिर से 27 और 28 फरवरी को विएतनाम में मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- विहिप ने लोकसभा चुनाव तक राम मंदिर आंदोलन को रोकने का किया ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+