डोनाल़्ड ट्रंप ने रोनाल्ड विल्सन रीगन को दी जन्मदिन की बधाई
वाशिंगटनः संयुक्त राज्य अमेरिका के 40 वें राष्ट्रपति रोनाल्ड विल्सन रीगन का आज 107वां जन्मदिन है, इस मौक पर डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें याद किया और जन्मदिन की बधाई की। बता दें, रोनाल्ड विल्सन रीगन ल 1981 से 1989 तक अमेरिका के राष्टपति रहे थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई काम किए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

पहले एक्टर थे रोनाल्ड रीगन
राष्ट्रपति बनने से पहले वो 1967 से 1975 तक कैलिफोर्निया के 33वें राज्यपाल भी रह चुके थे। राजनीति में आने से पहले रोनाल्ड रीगन एक एक्टर थे।
डोनाल्ड ट्रंप ने किया पूर्व राष्ट्रपति को याद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके पूर्व राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी, उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो भी शेयर की। ट्वीट करने के 43 मिनट बाद ही 36 हजार से ज्यादा लोग इस फोटो को लाइक कर चुके हैं।

एक्टर से नेता बने थे विल्सन रीगन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड विल्सन रीगन का जन्म आज ही के दिन साल 1911 को अमेरिका के इलिनोइस में हुआ था। साल 1937 में उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा। कुछ साल तक हॉलीवुड में काम करने के बाद वो राजनीति में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications