WATCH: सड़क पर अचानक होने लगी डॉलर्स की बारिश, हवा में उड़ते रुपयों को देखकर पगलाए लोग

कैलिफोर्निया में सड़क पर अचानक डॉलर्स की बारिश होने लगी, जिससे छीनने के लिए लोगों ने हाथापाई तक शुरू कर दी।

कैलिफर्निया, नवंबर 21: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ट्रक से डॉलर्स की बरसात होने के बाद उसे लूटने के लिए हाइवे पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। हाइवे से गुजरने वाले लोगों ने अपनी गाड़ियों को रोककर डॉलर्स लूटनी शुरू कर दी। यहां तक की बीच हाइवे पर डॉलर्स हथियाने के लिए लोगों ने ड्राइवरों के सा हाथापाई तक शुरू कर दी, जिसे कुछ लोगों ने पागलपन करार दिया है।

डॉलर्स की बारिश

डॉलर्स की बारिश

दरअसल, अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में हाइवे पर चलती ट्रक से डॉलर्स से भरे कई बैग गिर गया और बैग फटने की वजह से वहां पर डॉलर्स की बारिश होने जैसी स्थिति बन गई। हाइवे पर हर तरफ डॉलर्स की डॉलर्स बिखरा पड़ा था, जिसे लूटने के लिए लोगों की लाइन लग गई। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह 9:15 बजे हुई जब बख्तरबंद ट्रक सैन डिएगो से फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्प के एक कार्यालय की ओर जा रहा था। ट्रक में रखे डॉलर्स से भरे कई बैग हाइवे पर गिर गये, जिससे हर तरफ सिर्फ डॉलर्स ही डॉलर्स बिखर गया था।

कैश को लूटने लगे लोग

कैश को लूटने लगे लोग

हाइवे पर डॉलर्स की बारिश देख उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने अपनी अपनी गाड़ियां रोक दी और डॉलर्स को लूटने में लग गये। हर कोई ज्यादा से ज्यादा डॉलर्स लूट लेना चाहता था। लोग सड़क पर बिखरे हुए डॉलर्स उठा रहे थे और खुश हो रहे थे। हाइवे पर बिखरे डॉलर्स को लूटते हुए लोगों ने डॉलर्स को हवा में उछालना भी शुरू कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दूर दूर तक लोग कैश बटोरने में लगे हुए हैं और लोगों दोनों हाथों से डॉलर्स उड़ा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर डॉलर एक डॉलर से 20 डॉलर के वैल्यू के थे।

कुछ लोगों ने कहा पागलपन

कुछ लोगों ने कहा पागलपन

बॉडी बिल्डर, डेमी बागबी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस अराजक दृश्य के फुटेज पोस्ट किए और इसे पागलपन बताया है। उन्होंने कहा कि, "यह सबसे पागल चीज है जिसे मैंने कभी देखा है, सचमुच हर कोई पैसे लूटने के लिए रूका हुआ है और ज्यादा से ज्यादा डॉलर्स लूट लेना चाहता है।" हालांकि, अधिकारियों ने लोगों से नकदी सौंपने का आग्रह किया है। लेकिन, अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है कि, कितना पैसा खो गया है। सैन डिएगो यूनियन-ट्रिब्यून के अनुसार, कई लोगों ने शुक्रवार दोपहर तक स्थानीय पुलिस स्टेशन सीएचपी को नकद वापस कर दिया था। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (सीएचपी) सार्जेंट कर्टिस मार्टिन ने कहा कि, ''कई लोगो ने डॉलर्स वापस कर दिए हैं, लेकिन कई लोगों को काफी ज्यादा पैसा मिला है।''

कैसे ट्रक से गिरा बैक

घटना के बारे में बात करते हुए सार्जेंट कर्टिस मार्टिन ने कहा कि, "ट्रक के दरवाजों को बंद करने में कुछ गलती हो गई थी और दरवाजों में से एक खुल गया, जिससे नकदी के बैग बाहर हाइवे पर गिर गए।" वहीं, घटनास्थल पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सार्जेंट मार्टिन ने चेतावनी दी है कि, पैसे लूटकर वापस नहीं करने वाले लोगों को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो का जिक्र करते हुए सार्जेंट मार्टिन ने कहा कि सीएचपी और एफबीआई मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, घटना के दो घंटे के भीतर कैलिफोर्निया हाईवे को फिर से खोल दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+