भारत पर 'हमले' की बात कर रहे चीनी मीडिया को उसी की सेना ने दिखाया आईना
नई दिल्ली। भूटान के डोकलाम क्षेत्र पर भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है और इस बीच चीनी मीडिया की तरफ से बयान आया है कि इस क्षेत्र से भारतीय सेना को खदेड़ने के लिए चीनी सैनिक बहुत जल्दी कोई कदम उठा सकते हैं। चीनी मीडिया के अनुसार, डोकलाम में उनके सैनिक छोटे स्तर पर इंडियन आर्मी के खिलाफ एक ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि, हालांकि चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात का पूरी तरह से खंडन करते हुए कहा है कि चीन की ऐसी कोई योजना नहीं है, यह चीनी मीडिया की अपनी कोई राय हो सकती है।

आपको बता दें कि भले ही चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रन कोचियांग ने इस बात का खंडन किया है लेकिन उन्हीं के ही सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि सीमा पर दोनों मुल्कों के बीच पिछले काफी वक्त से गतिरोध जारी है, जिसे चीन ज्यादा टाइम तक चलने नहीं देगा। इसके लिए चीन बहुत जल्द ही भारतीय टुकड़ी को खदेड़ने के लिए दो सप्ताह के भीतर एक ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है और इस बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय को आगाह किया जाएगा।
Recommended Video

ये देखने वाली बात है कि चीनी सरकार ने दोनों देशों के बीच समय-समय पर युद्ध जैसी संभावनाओं को खारिज किया है, वहीं उनके मीडिया ने कई बार इस विवादित क्षेत्र पर युद्ध जैसे हालात बता कर भारत को सिर्फ उकसाने का काम किया है। यहां तक कि कई एक्सपर्ट का भी मानना है कि सीमा पर दोनों देशों की मिल्ट्री के तनातनी के बीत चीनी मीडिया एक अहम रोल प्ले कर रहा है।
डोकलाम एक विवादित क्षेत्र है और ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भारत और चीन ने काफी लंबे समय से किसी तीसरे देश की जमीं पर अपनी-अपनी सेनाओं को तैनात कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications