कुत्ते को हुआ मंकीपॉक्स, समलैंगिक मालिक के पास सोया था कुत्ता, पहली बार इंसान से जानवर में फैला वायरस

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर फ्रांस से एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पहली बार किसी जानवर में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक कुत्ते में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि की गयी है।

पेरिस, 16 अगस्तः मंकीपॉक्स वायरस को लेकर फ्रांस से एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पहली बार किसी जानवर में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक कुत्ते में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि की गयी है। फ्रांसीसी शोधकर्ताओं का दावा है कि यह मानव से कुत्ते में मंकीपॉक्स के संचरण का पहला मामला है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसकी अधिक संभावना है कि कुत्ते तक इस वायरस की पहुंच मानव द्वारा हुई है।

गे हैं कुत्ते के दोनों मालिक हैं

गे हैं कुत्ते के दोनों मालिक हैं

मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर के अनुसार, पेरिस में सोरबोन यूनिवर्सिटी की एक टीम ने दो पुरुषों में मंकीपॉक्स वायरस का मामला दर्ज किया। ये दोनों ही पुरुष गे बताए गए। इनमें से एक की उम्र 44 वर्ष है और वह एचआईवी पॉजिटिव है। हालांकि वह HIV की एंटीरेट्रोवायरल दवाई लेता है जिससे उसका वायरस अनडिटेकटेबल है। वहीं एक दूसरा व्यक्ति एचआईवी-नेगेटिव है और उसकी उम्र 27 वर्ष है।

दोनों पुरुषों को हुआ संक्रमण

दोनों पुरुषों को हुआ संक्रमण

ये दोनों गे पुरुष एक ही घर में रहते हैं मगर उन्होंने एक दूसरे के संग संबंध बनाने से इंकार किया। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अलग-अलग पार्टनर्स से संबंध बनाया था जिसके बाद उनकी गुदा की त्वचा पर अल्सर हुआ। 44 वर्षीय पुरुष के गुदा की त्वचा पर अल्सर के बाद चेहरे, कान और पैरों में दाने निकल आए थे, जबकि दूसरे 27 वर्षीय व्यक्ति के पैरों और पीठ पर दाने हुए थे। दोनों ही मामलों में, व्यक्तियों को दानों के चलते 4 दिन बाद कमजोरी, सिरदर्द और बुखार आना शुरू हो गया।

मालिक के साथ सोया था कुत्ता

मालिक के साथ सोया था कुत्ता

इन पुरुषों में मंकीपॉक्स के लक्षणों की शुरुआत के बारह दिन बाद उनका कुत्ता भी वायरस से पॉजिटिव पाया गया। कुछ समय बाद उसको त्वचा से जुड़ी समस्या हुई और घाव दिखने लगे। कुत्ते के पेट पर सफेद मवाद के साथ लाल धब्बे और गुदा की त्वचा पर अल्सर दिखने लगा। कुत्ता एक मेल इटैलियन ग्रेहाउंड है और उसकी उम्र 4 साल है। रिसर्च टीम के मुताबिक, मंकीपॉक्स पॉजिटिव पाए गए कुत्ते को इससे पहले कोई अन्य बीमारी नहीं थी। दोनों गे पुरुषों ने बताया कि उन्होंने अपने कुत्तों को अपने साथ बिस्तर पर सोने दिया था।

98 फीसदी गे पुरुषों को मंकीपॉक्स

98 फीसदी गे पुरुषों को मंकीपॉक्स

द लैंसेट में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर के मुताबिक दुनिया भर में लगभग 99 प्रतिशत मंकीपॉक्स के मामले पुरुषों में पाए जाते हैं और उनमें से 98 प्रतिशत मामलों में ऐसे पुरुष शामिल हैं जिन्होंने पुरुषों के साथ संबंध बनाया है। इस बीमारी के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए तेजी से इसकी पहचान और इलाज की जरूरत है। इसके प्रमुख लक्षण त्वचा पर चकत्ते, बुखार, सुस्ती, सिरदर्द और लिम्फ नोड्स पर सूजन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+