इजरायली पीएम ने म्‍यूनिख कॉन्‍फ्रेंस में लहराया ईरानी ड्रोन का टुकड़ा, बोले- हमारे धैर्य की परीक्षा मत लो

म्‍यूनिख। इजरायल और ईरान दशकों से एक-दूसरे के जानी-दुश्‍मन हैं। यूं तो दुनिया ने अमेरिका-जापान, अमेरिका-वियतनाम, भारत-पाकिस्‍तान से लेकर जापान-चीन तक का टकराव देखा है, लेकिन इजरायल की बात अलग है। हाल में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने म्‍यूनिख सिक्‍योरिटी कॉन्‍फ्रेंस में हिस्‍सा लिया। इस दौरान इजरायली पीएम ने कुछ ऐसा कर दिया, जो आमतौर पर इंटरनेशनल डिप्‍लोमेसी में देखने को नहीं मिलता है। इजरायली पीएम ने कॉन्‍फ्रेंस में अपनी स्‍पीच के दौरान ईरान को न केवल खुली चेतावनी दे डाली बल्कि उन्‍होंने अपने हाथ में हरे रंग का एक मेटल का टुकड़ा भी दुनिया को दिखाया। उन्‍होंने बताया कि यह मेटल का टुकड़ा ईरान के ड्रोन का टुकड़ा है। नेतन्‍याहू ने कॉन्‍फ्रेंस में ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इजरायल की परीक्षा न ले।

इजरायली पीएम ने म्‍यूनिख कॉन्‍फ्रेंस में लहराया ईरानी ड्रोन का टुकड़ा, बोले- हमारे धैर्य की परीक्षा मत लो

जानकारी के मुताबिक, म्‍यूनिख में नेतन्‍याहू ने कहा कि तेहरान के तानाशाह के लिए उनके पास एक संदेश है। इसके बाद उन्‍होंने ईरान के ड्रोन का टुकड़ा हाथ में लेकर भरी कॉन्‍फ्रेंस में लहराया। नेतन्‍याहू ने बताया कि यह उसी ईरानी ड्रोन का टुकड़ा है, जो 10 फरवरी को सीरिया के रास्‍ते इजरायल में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे उन्‍होंने मार गिराया। हैरानी की बात यह है कि जिस वक्‍त इजरायली पीएम ने अपने हाथ में ईरानी ड्रोन का टुकड़ा लहराया उस समय ईरान के विदेश मंत्री मोहम्‍मद जावेद जरीफ कॉन्‍फ्रेंस में ही मौजूद थे।

बेंजामिन नेतन्‍याहू ने ईरानी विदेश मंत्री की ओर इशारा करते हुए ड्रोन का वो टुकड़ा दिखाया और पूछा, 'क्‍या आप इसे पहचानते हैं? आपको इसे पहचानना चाहिए, क्‍योंकि यह आपका है। हमारा इम्तिहान मत लो।'

इजरायली सेना का यह भी दावा है कि 10 फरवरी को उन्‍होंने जिस ईरानी ड्रोन को मार गिराया, वह अमेरिकी ड्रोन की नकल है। इजरायल का दावा है कि 2011 में ईरान के हाथ एक अमेरिकी ड्रोन लगा था, जिसकी मदद से उसने ड्रोन विकसित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+