अमेरिका में गृहयुद्ध, एलन मस्क जीतेंगे राष्ट्रपति... पूर्व रूसी राष्ट्रपति की 2023 की 'खतरनाक' भविष्यवाणियां
दिमित्री मेदवेदेव, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफी करीबी हैं और पुतिन के कहने के बाद ही वो रूस के राष्ट्रपति बने थे और पुतिन के कहने के बाद ही उन्होंने राष्ट्रपति की कुर्सी पुतिन के लिए छोड़ दी थी।
Dmitry Medvedev Predictions 2023: रूस के पूर्व राष्ट्रपति और व्लादिमीर पुतिन के सबसे विश्वासपात्र माने जाने वाले दिमित्री मेदवेदेव ने साल 2023 के लिए एक साथ दर्जन भर भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें उन्होंने अमेरिका में गृहयुद्ध छिड़ने और उसके टूटने की भी भविष्यवाणी की है। दिमित्री मेदवेदेव ने इसके अलावा तेल के दाम, एलन मस्क और यूरोपीय संघ को लेकर भी भविष्यवाणियां की हैं, लेकिन अमेरिका के टूटने को लेकर उन्होंने जो कहा है, वो काफी दिलचस्प है, क्योंकि उन्होंने बकायदा ये भी बताया है, कि अमेरिका कैसे टूटेगा?

दिमित्री मेदवेदेव की भविष्यवाणियां
दिमित्री मेदवेदेव, रूस के मौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे करीबी विश्वासपात्रों में से एक हैं और उन्होंने कहा है कि, ब्रिटेन यूरोपीय संघ में फिर से शामिल होगा और तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल से आगे बढ़ जाएंगी। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में मेदवेदेव ने कहा कि, पोलैंड और हंगरी यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों में कब्जा कर लेंगे। वहीं, बाल्टिक देश, चेकिया, स्लोवाकिया, कीव गणराज्य और अन्य बहिष्कृत देशों सहित जर्मनी और उसके सैटेलाइट देश एक बार फिर से फोर्थ रीख (Fourth Reich) में शामिल हो जाएंगे। आपको बता दें कि, फोर्थ रीख वो सिद्धांत है, जिसके तहत तमाम दक्षिणपंथी ताकतों का एक साथ मिल जाना है और एक सर्वशक्तिमान सत्ता का निर्माण करना है। हिटलर इसका सबसे बड़ा उदाहरण था। यानि, पूर्व रूसी राष्ट्रपति ने जर्मनी में एक बार फिर से दक्षिणपंथ के हावी होने की भविष्यवाणी की है।
ट्वीटर पर पोस्ट किए कई ट्वीट
रूसी अधिकारी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "नए साल की पूर्व संध्या पर, हर कोई भविष्यवाणियां कर रहा है।" मेदवेदेव ने इस तरह की भविष्यवाणियों में अपनी भविष्यवाणी को भी शामिल करते हुए कहा कि, "तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ जाएंगे और गैस के दाम पांच क्यूबिक मीटर को क्रॉस कर जाएगा।" उन्होंने आगे लिखा कि, "ब्रिटेन एक बार फिर से यूरोपीय संघ में शामिल हो जाएगा और इसके साथ ही यूरोपीय संघ का विघटन हो जाएगा और ईयू की मुद्रा के तौर पर यूरो का इस्तेमाल बंद हो जाएगा।" इसके साथ ही उन्होंने आगे भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, "उत्तरी आयरलैंड, ब्रिटेन से अलग होकर आयरलैंड गणराज्य में शामिल हो जाएगा।"

अमेरिका में गृहयु्द्ध की भविष्यवाणी
उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए कहा कि, अमेरिका में गृहयुद्ध छिड़ जाएगा और कैलिफोर्निया और टैक्सास अमेरिका से अलग होकर अलग राज्य बनेंगे और टेक्सस और मैक्सिको एक दूसरे के सहयोगी राज्य बन जाएंगे। इसके साथ ही मेदवेदेव ने आगे कहा है कि, अमेरिका में जब गृहयुद्ध खत्म हो जाएगा, तो फिर एलन मस्क अमेरिका के कई राज्यों में राष्ट्रपति का चुनाव जीत जाएंगे। वहीं, उन्होंने आगे लिखा कि, दुनिया की सारी आर्थिक गतिविधियां, स्टॉक मार्केट और व्यापारिक गतिविधियां, अमेरिका और यूरोप से निकलकर एशिया में शफ्ट हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications