डिज्नी ने 32,000 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया, जानिए, कंपनी ने क्या बताई वजह?
नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंपनी डिज्नी ने 2021 की पहली छमाही में कुल 32,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी के लिए कंपनी कोरोनावायरस महामारी को जिम्मेदार ठहराया है। कंपनी के मुताबिक महामारी के चलते ग्राहकों की बड़ी कमी देखने को मिल रही है, जिससे कंपनी के लिए कर्मचारियों की छंटनी मजबूरी हो गई है।

डिज्नी ने सिक्योरिटीज एंड एक्सजेंज की दी गई जानकारी में कहा है कि उसे 2021 की पहली छमाही में यह छंटनी करने का फैसला किया है। हालांकि इससे पहले कंपनी ने कहा था कि वह दक्षिणी कैलिफोर्नियां में स्थित थीम पार्क से कुछ और वर्कर्स को हटाने की तैयारी में हैं, क्योंकि कोरोना संकट से निपटने के लिए लागू पाबंदियों के चलते थीम पार्क बंद पड़ा है, जिससे कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक डिज्नी के फ्लोरिडा और अमेरिका से बाहर स्थित अन्य थीम पार्कों को खोल दिया गया है, जहां सोशल डिस्टेंसिंग, टेस्टिंग और मास्क पहनने के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। बीते महीने पेरिस स्थित डिज्नीलैंड को भी कंपनी को बंद करना पड़ा था, क्योंकि फ्रांस सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के लिए नए सिरे से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

हालांकि यूरोपीय देशों और अमेरिका के मुकाबले कंपनी एशियाई देशों में कमोबेश अच्छा कारोबार कर रही है, क्योंकि शंघाई, हांगकांग और टोक्यो में स्थित कंपनी के थीम पार्क खुल रहेंगे। कंपनी ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी नहीं दी है कि छंटनी के शिकार होने वाले 32,000 कर्मचारियों को पूर्व में हटाए गए 28,000 कर्मचारी भी शामिल होंगे या नहीं। कंपनी के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि पूर्व में नौकरी से हटाए गए लोग भी इसमें शामिल हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications