17000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है Booking.com, महामारी संकट बनी वजह

नई दिल्ली। अमेरिकी ट्रेवल वेबसाइट कंपनी बुकिंग डॉट कॉम (Booking.com) ने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान व्यापारिक घाटे के परिणामस्वरूप कुल 17,000 कर्मचारियों को टाटा-बॉय-बॉय बोलने का मन बना चुकी है। कंपनी का कहना है कि उसने कंपनी की एक चौथाई यानी 25 फीसदी कर्मचारियों की कटौती करने की योजना बनाई है।

job

कंपनी के प्रवक्ता ने मंगलवार का जारी एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्य कार्यकारी ग्लेन फोगेल द्वारा कर्मचारियों को इस मामले में एक आंतरिक वीडियो भेजा गया है। ई-मेल से पूछे गए सवालों के जवाब में बुकिंग ने कहा कि वो कई नौकरियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

job

अमेरिकन कंपनी ने कहा, दुर्भाग्य से महामारी संकट के परिणामस्वरूप उन्हें कई अन्य ट्रैवल कंपनियों की तरह वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए कठिन कदम उठाने की जरूरत है। कंपनी के मुताबिक वह वैश्विक कर्मचारी आधार में से 25 फीसदी कटौती की तैयारी में है।

job

गौरतलब है नैस्डैक-सूचीबद्ध कंपनी बुकिंग डॉट कॉम का मुख्यालय नॉरवॉक, कनेक्टिकट में स्थित है और एम्स्टर्डम, नीदरलैंड में भी एक प्रमुख कार्यालय है, जहां करीब 5,500 कर्मचारी कार्यरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+