Disease X:क्या है जल्द दस्तक देने को तैयार कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी
नई दिल्ली- दुनिया भर में कई वैक्सीन आने की वजह से करीब एक साल बाद लोगों ने कोरोना महामारी को लेकर थोड़ी राहत की सांस लेनी शुरू ही की थी, लेकिन एक बड़े वैज्ञानिक ने एक और भी खतरनाक और घातक महामारी की आशंका जताकर हड़कंप मचा दिया है। इस रहस्यमयी बीमारी का नाम 'डिजीज एक्स' (Disease X) दिया गया है और इबोला का पता लगाने वाले वैज्ञानिक ने आशंका जताई है कि यह बीमारी जल्द ही कहर ढानी शुरू कर सकती है, जो कि कोविड-19 की तरह ही तेजी से फैलने वाली और इबोला वायरस जैसी घातक बीमारी हो सकती है।

कोरोना जैसी खतरनाक,इबोला जैसी घातक बीमारी की दस्तक
करीब एक साल के बाद पूरे विश्व के लोगों में यह उम्मीद जगी थी कि आने वाले कुछ महीनों में जिंदगी एकबार फिर से पटरी पर लौट सकती है। जैसे-जैसे कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज पड़नी शुरू हुई है, एक आस जगी है कि इस जानलेवा महामारी का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है। लेकिन, एक नई रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया को जल्द ही एक और जानलेवा वायरस का सामना करना पड़ सकता है, जिसे 'डिजीज एक्स' (Disease X) का नाम दिया गया है। इस गंभीर बीमारी के कोरोना वायरस (Coronavirus) की तरह ही तेजी से फैलने की आशंका है और इसकी वजह से इबोला वायरस (Ebola virus) की तरह ही काफी तादाद में लोगों की जान जा सकती है। इस बात की पुष्टि किसी और ने नहीं, बल्कि 1976 में खुद इबोला वायरस का पता लगाने वाले वैज्ञानिक जीन-जैक्स मुयेम्बे तामफूम ने की है।

कोरोना से भी खतरनाक वायरस फैलने की आशंका
वैज्ञानिक तामफूम के मुताबिक नई बीमारी को लेकर भविष्य के लिए मानवता को सावधान रहने की जरूरत है। उनके मुताबिक 'डिजीज एक्स' (Disease X) नाम काल्पनिक (hypothetical) है, लेकिन यह दुनिया में एक और महामारी की वजह बन सकती है। उन्होंने यह भी आशंका जाहिर की है कि अफ्रीका के ऊष्णकटिबंधीय वर्षावनों (tropical rainforests) से कई नए और खतरनाक वायरस पैदा हो रहे हैं। उनके मुताबिक कई बीमारियां जैसे कि येलो फीवर, इंफ्लूएंजा, रेबीज और यहां तक कि कोरोना वायरस जानवरों से इंसानों में पहुंचे हैं और महामारी के कारण बने हैं, इसलिए भविष्य में कोविड-19 से भी भयानक महामारियां फैल सकती हैं।

अफ्रीकी देश कांगो में पहली संदिग्ध मरीज मिली
ब्रिटिश अखबार डेली मेल की एक खबर के मुताबिक अफ्रीकी देश रिपब्लिक ऑफ द कांगो (Republic of the Congo) की एक महिला मरीज में 'डिजीज एक्स' (Disease X) के पहले लक्षण दिखाई पड़े हैं। उस महिला को खून आने के साथ बुखार (hemorrhagic fever) आया था। मरीज की इबोला टेस्ट और दूसरी तमाम रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसके बाद डॉक्टरों में यह आशंका ज्यादा बढ़ गई है कि यह महिला रहस्यमयी वायरस 'डिजीज एक्स' (Disease X) की पहली शिकार हो सकती है, जो कोरोना से भी तेजी से फैल सकती है और इबोला से भी ज्यादा लोगों की जान ले सकती है। उस संदिग्ध महिला मरीज को फिलहाल प्लास्टिक की सुरक्षा कवर में रखा गया है और उससे दूर से ही बातचीत की जा रही है। जानलेवा बीमारी की आशंका से इलाज करने वाले डॉक्टरों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

सोच से भी बाहर की बीमारी!
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'डिजीज एक्स' (Disease X) के बारे में बताया है कि इसमें एक्स या X का मतलब है ख्याल से बाहर की चीज। जानकारी के अनुसार रूस के वैज्ञानिकों ने इस नई और रहस्यमयी बीमारी की पड़ताल शुरू कर दी है। उधर उस महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर बोनकोले का कहना है कि 'सारे लोग डरे हुए हैं। इबोला को कोई नहीं जानता था, इसी तरह कोविड-19 का भी हमें पता नहीं था। इन नई बीमारियों से हमें डरना ही पड़ेगा।' (तस्वीरें-सांकेतिक)
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications