भारतीय डिप्लोमेसी को इस साल और मिलेगी रफ्तार, जानिए कौन कौन वर्ल्ड लीडर आ रहे हैं दिल्ली?

पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में भारतीय डिप्लोमेसी को लगातार आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही भारत ने गुटनिरपेक्ष नीति को मजबूत करने का काम किया है।

world leaders india visit

Indian Diplomacy: भारत की मोदी सरकार ने भारतीय डिप्लोमेसी पर काफी काम किए हैं और साल 2023 भारतीय डिप्लोमेसी के लिहाज से और भी रफ्तार पकड़ने वाला है। लिहाजा, विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय नए साल की काफी व्यस्त शुरुआत कर रहे हैं। जी20 से संबंधित चल रहे कार्यक्रमों के अलावा, भारत इस साल की पहली तिमाही में तीन राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत की तैयारी कर रहा है।

वैश्विक नेताओं का भारत दौरा

वैश्विक नेताओं का भारत दौरा

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस इस साल मार्च महीने में भारत के दौरे पर आएंगे। ऑस्ट्रेलियाई समाचार आउटलेट एसबीएस ने बताया कि, प्रधानमंत्री आवास में नये साल के जश्न के दौरान ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। इस दौरान ऑस्ट्रेलियन पीएम अल्बनीज ने अपने संबोधन में भारतीय दौरे का जिक्र किया। पीएम अल्बनीस के हवाले से ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने कहा है, कि "मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वहां (भारत) रहूंगा, जिन्होंने हमें चौथे टेस्ट के लिए अपने गृह राज्य गुजरात में आमंत्रित किया है।" आपको बता दें कि, अगले महीने से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरिज का आगाज हो रहा है और ऑस्ट्रेलियन टीम भारत में चार टेस्ट मैच खेलेगी।

भारत में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम

भारत में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम

भारत में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम का दौरा 9 फरवरी को नागपुर में टेस्ट मैच के साथ शुरू होगा। ऑस्ट्रेलियन टीम भारतीय दौरे के दौरान भारत के साथ कुल 7 मैच खेलेगी, जिनमें चार टेस्ट मैच होंगे। वहीं, दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच भी होंगे। दौरे की शुरुआत चार मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी, जिसका पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद अगले तीन मैच दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में होंगे। अगर इस दौरान भारतीय टीम कम से कम 3 मैच जीत लेती है, तो फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच भी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आएंगे, क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है और दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। आपको बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (IndAus ECTA) हाल ही में प्रभाव में आया है। ईसीटीए पर 2 अप्रैल, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे और 21 नवंबर 2022 को इसकी पुष्टि की गई थी।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति का भारत दौरा

फ्रांसीसी राष्ट्रपति का भारत दौरा

वहीं, राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भी जल्द ही भारत आने की उम्मीद है, हालांकि यात्रा की तारीखों को अभी तय नहीं किया गया है। वहीं, माना जा रहा है, कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान बड़े डिफेंस एग्रीमेंट्स हो सकते हैं। हाल ही में भारत और फ्रांस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने के बीच रणनीतिक वार्ता नई दिल्ली में हुई थी। इस दौरान भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें आतंकवाद विरोधी सहयोग, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष नीति, यूक्रेन युद्ध समेत महत्वपूर्ण वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर अहम बातचीत की जाएगी। इसके साथ ही जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के भी फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में दिल्ली और बेंगलुरु का दौरा करने की उम्मीद है। स्कोल्ज की यह पहली भारत यात्रा होगी। इसके अलावा जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक भी इस मार्च में दिल्ली में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+