उत्तर कोरिया से भारत की तुलना करने वाले ध्रुव राठी कौन हैं? जर्मनी में रहने वाले Youtuber के निशाने पर BJP

यूट्यूबर ध्रुव राठी इन दिनों ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी से जुड़े हैशटैग्स की मानो बाढ़ आ गई है। इसकी वजह ध्रुर राठी का एक विवादित वीडियो है, जिसमें उन्होंने भारत की तुलना उत्तरी कोरिया से की है। सिर्फ यूट्यूब पर इस वीडियो को महज 2 दिन में 81 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

इस वीडियो में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं के काम-काज के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं। ध्रुव राठी अपने वीडियो की शुरुआत में पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या हमारे देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है? यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Who is dhruv rathee

कौन हैं ध्रुव राठी?

अगर आप सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं तो इस बात की संभावना बेहद कम है कि आप ध्रुव राठी को न जानते हों। खैर यदि आप ध्रुव राठी को न जानते हों तो बता दें कि वे सोशल मीडिया एक्टिविस्ट, यूट्यूबर और व्लॉगर हैं। यूट्यूब पर उनके लगभग 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो कि उन्हें भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर्स में से एक बनाते हैं।

जर्मनी को अपना ठिकाना बना चुके ध्रुव राठी के वीडियोज सोशल, पॉलिटिकल और पर्यावरण के मुद्दों पर होते हैं। वो अपने पॉलिटिकल वीडियोज के लिए अधिक प्रसिद्ध हैं। इनमें वो फैक्ट चैक और डिटेल कंटेंट बताते हैं। शुरुआत में वो ट्रैवल वीडियो बनाते थे। इसके बाद वो पॉलिटिकल और सोशल टॉपिक्स को कवर करने लगे।

रोहतक के हैं ध्रुव राठी

29 वर्षीय ध्रुव राठी जाट समुदाय के हैं और हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। वह दिल्ली में पले-बढ़े और दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पढ़ाई की। उन्होंने कार्लज़ूए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जर्मनी से अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग पूरी की, इसके बाद उसी संस्थान से नवीकरणीय ऊर्जा में मास्टर डिग्री हासिल की।

यूट्यूबर ने ध्रुव राठी व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल भी शुरू किया, जहां वह अपने अंतरराष्ट्रीय यात्रा व्लॉग साझा करते हैं। इतना ही नहीं, वह डॉयचे वेले के डीडब्ल्यू ट्रैवल और नेटफ्लिक्स इंडिया के डिकोड विद ध्रुव जैसे शो की मेजबानी कर चुके हैं।

'आप' के करीबी होने का लगता है आरोप

ध्रुव राठी के शुरुआती वीडियो में, उन्हें मोदी और भाजपा की आलोचना करते हुए, केजरीवाल सरकार का बचाव करने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। यही वजह है कि ध्रुव राठी के आलोचक उन्हें आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का एजेंट बताते हैं।

ध्रुव के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी पत्नी जूली से 2021 में वियना में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने एक बार फिर से 2022 में भारतीय परंपरा में शादी की थी। ध्रुव अपनी पत्नी जूली से साल 2014 में पहली बार मिले थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। ध्रुव अपनी पत्नी के साथ भी मिलकर एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ध्रुव राठी की कुल संपत्ति करीब 4 मिलियन डॉलर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+