ढाका आतंकी हमले के सभी आतंकी पढ़े-लिखे और अमीर घरों के
ढाका। ढाका में हुए आतंकी हमले में शामिल पांचों आतंकी अमीर घरों से ताल्लुक रखने वाले थे। सभी उच्च शिक्षा हासिल करने वाले थे और इनमें से एक आतंकी ने तो बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से मुलाकात भी की थी।

आपको बता दें कि ढाका में हुए आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि सभी आतंकियों को मार गिराया गया था।
बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान का कहना है कि सभी आतंकी पढ़े-लिखे थे। कोई भी मदरसे से नहीं था। उन्होंने कहा कि आजकल आतंकवादी बनना एक तरह से फैशन बन गया है। हमला करने वाले तीन आतंकियों को उनके साथ पढ़ाई करने वाले साथियों ने पहचान लिया है।
एक आतंकी की पहचान निबरास इस्लाम के रूप में हुई है। बताते हैं कि उसने ढाका की मोनाश यूनिवर्सिटी इन मलेशिया से पढ़ाई की। निबरास इस्लाम की फेसबुक प्रोफाइल से पता चलता है कि वह बॉलीवुड अदाकार श्रद्धा कपूर से भी
मिला है।
एक फोटो में वह श्रद्धा कपूर से हाथ मिला रहा है। उस फोटो पर कैप्शन है, 'श्रद्धा कपूर यू ब्यूटी'। निबरास ट्विटर पर भी एक्टिव था। हालांकि उसने आखिरी ट्वीट दिसंबर 2014 में किया था।












Click it and Unblock the Notifications