रूसी सैनिकों के हमले में युवक की गई जान, शव के पास बैठा पालतू कुत्ता, सामने आई भावुक करने वाली तस्वीर
कीव, 05 अप्रैल। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूसी सेना ने सैकड़ों लोगों को अभी तक मौत के घाट उतार दिया है। बड़ी संख्या में आम लोगों की, महिलाओं की और बच्चों की इस युद्ध में जान जा चुकी है। जिस तरह से इस युद्ध की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं वह हर किसी के लिए दर्दनाक हैं। मासूम बच्चों तक को नहीं छोड़ा जा रहा है। नेक्स्टा मीडिया ऑर्गेनाइजेशन ने भी एक ऐसी ही मार्मिक तस्वीर को शेयर किया है जिसमे यूक्रेन में युद्ध से मानवीय त्रासदी का अंदाजा लगता है।

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
दरअसल यूक्रेन की राजधानी कीव में जब रूसी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो उसका पालतू कुत्ता शव के पास ही बैठा है। तस्वीर को शेयर करते हुए नेक्स्टा मीडिया ने लिखा कि कुत्ता अपने मालिक को नहीं छोड़ता है, जिसे रूसी सेना ने कीव में मार दिया। यह तस्वीर जापान को हेचिको की कहानी की याद दिलाती है जहां 1930 में युवक की मृत्यु के बाद 9 साल तक कुत्ते ने उसका साथ नहीं छोड़ा और उसने अपने मालिक का इंतजार किया। कुछ इसी तरह की भावुक तस्वीर कीव से भी सामने आई है।

40 लाख लोग बेघर
रूस के यूक्रेन पर हमले की बात करें तो 24 फरवरी को रूसी सेना ने यूक्रेन पर धावा बोला था और चारो ओर से यूक्रेन पर हमला किया था। उसके बाद से अभी तक हजारों की संख्या में जवान मारे जा चुके हैं। जवानों के अलावा आम नागरिकों की भी इस युद्ध में मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार इस युद्ध के चलते तकरीबन 40 लाख लोग अपने घर से बेघर हो गए हैं। ये लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं और पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। लोग बुनियादी आवश्यकताओं के लिए लाचार हैं।

रूस पर लगे कई प्रतिबंध
वहीं रूसी हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देश लगातार रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं, लेकिन इन प्रतिबंधों का रूस पर कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है। अमेरिकी अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कीव से दो तिहाई रूसी सैनिकों को अलग किया जा चुका है। हालांकि रूसी सेना यहां से वापस तो जा रही है लेकिन अपने पीछे एक भीषण त्रासदी छोड़कर जा रही है। यूक्रेन के बुचा में जिस तरह से कई शव सड़क पर पड़े मिले हैं उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। दुनियाभर में इन तस्वीरों की आलोचना हो रही है और लोग रूस को आड़े हाथ ले रहे हैं। यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया है कि यह वॉर क्राइम है,लेकिन रूस ने इससे इनकार किया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications