कमला हैरिस की हार के बाद बाइडेन के खिलाफ फूटा गुस्सा, पढ़िए डेमोक्रेटिक पार्टी में कैसे मच गया है कलह?
US Election 2024: कमला हैरिस की हार ने डोमेक्रेटिक पार्टी के भीतर हाहाकार पैदा कर दिया है और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पूर्व अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कहा है, कि अगर राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले ही रेस से बाहर हो जाते, तो डेमोक्रेट्स का प्रदर्शन मंगलवार के चुनाव में बेहतर होता।
वाशिंगटन में सबसे शक्तिशाली राजनेताओं में से एक पेलोसी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है, कि "अगर राष्ट्रपति जल्दी रेस से बाहर हो जाते, तो डेमोक्रेटिक पार्टी की रेस में अन्य उम्मीदवार भी हो सकते थे।"

जो बाइडेन पर हार की ठीकरा
मंगलवार को व्हाइट हाउस और संभवतः कांग्रेस के दोनों सदनों पर पार्टी की पकड़ खोने के बाद डेमोक्रेट्स की ओर से उनकी टिप्पणी उंगली उठाने वाली है। पेलोसी के बारे में व्यापक रूप से बताया जाता है, कि उन्होंने बाइडेन को बाहर करने के डेमोक्रेट्स के प्रयास का नेतृत्व किया था। आपको बता दें, कि 27 जून को अटलांटा में CNN के हेडक्वार्टर में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस में जो बाइडेन बुरी तरह से हार गये थे और उसके बाद ही पार्टी के अंदर उनके खिलाफ मुहिम शुरू हुई थी और आखिरकार जुलाई के अंत में उन्हें राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर होना पड़ा था।
जैसे ही जो बाइडेन ने अपना चुनाव अभियान समाप्त किया, उन्होंने तुरंत ही अपनी जगह लेने के लिए उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन दे दिया। और कमला हैरिस को अपना राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए सिर्फ 3 महीने का ही वक्त मिल पाया और आखिरकार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
पेलोसी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, कि "यह अनुमान था कि अगर राष्ट्रपति रेस से हट जाते, तो डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवार चुनने के लिए पूरा प्रोसेस होता और अन्य उम्मीदवार भी रेस में शामिल हो पाते।"
आपको बता दें, कि एक ओपन प्राइमरी में कई डेमोक्रेटिक उम्मीदवार शामिल होते, जो बाइडेन के उत्तराधिकारी के रूप में व्हाइट हाउस के उम्मीदवार के रूप में पार्टी के सदस्यों द्वारा चुने जाने के लिए प्रतिस्पर्धा करते।
पेलोसी ने तर्क दिया, कि कमला हैरिस को प्राइमरी में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलता और इससे वह "आगे बढ़ने के लिए और मजबूत" होंगी। उन्होंने कहा, कि "लेकिन हम यह नहीं जानते। ऐसा नहीं हुआ। हम जो हुआ उसके साथ जीते हैं।"
पेलोसी ने कहा, कि "और क्योंकि राष्ट्रपति ने तुरंत कमला हैरिस का समर्थन किया, इसलिए उस समय प्राइमरी होना लगभग असंभव हो गया।"
राजनीतिक समाचार आउटलेट पोलिटिको से बात करते हुए, कमला हैरिस के सहयोगियों ने भी बाइडेन पर दोष मढ़ा और कहा, कि उन्हें पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। एक अनाम सहयोगी ने कहा, "हमने, जो बाइडेन राष्ट्रपति थे, उसे देखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ अभियान चलाया। और जो बाइडेन ही एकमात्र कारण हैं, कि कमला हैरिस और डेमोक्रेट आज रात हार गए।"
क्या बहाने बना रहीं हैं कमला हैरिस?
हालांकि, बाइडेन के एक पूर्व सहयोगी ने एक अन्य राजनीतिक समाचार आउटलेट एक्सियोस को बताया, कि कमला हैरिस बहाने बना रही हैं। सहयोगी ने कमला हैरिस पर अपनी टिप्पणी में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, कि "आपने 1 बिलियन डॉलर कैसे खर्च कर दिए और जीत नहीं पाए?"
इस सप्ताह बाइडेन के एक अनाम पूर्व सहयोगी ने पोलिटिको को बताया, कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकारों को इसके लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने "जो बाइडेन को बाहर करने के लिए डेमोक्रेटिक अंदरूनी कलह को सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहित किया, वे कमला हैरिस को नामांकित भी नहीं करना चाहते थे"।
वहीं, पेंसिल्वेनिया के सीनेटर जॉन फेटरमैन, जो एक डेमोक्रेट हैं, उन्होंने चुनाव में हार के लिए उन लोगों को दोषी ठहराया जिन्होंने राष्ट्रपति बाइडेन को बाहर करने की साजिश रची थी।
उन्होंने उन्होंने एक साक्षात्कार में राजनीतिक आउटलेट सेमाफ़ोर को बताया कि "जिन लोगों ने बाइडेन को तोड़ने का फैसला किया और आगे बढ़े, और फिर आपको वह चुनाव मिला जो आप चाहते थे, उनके लिए परिणाम और नतीजों को स्वीकार करना उचित है।"
In this election, Americans have made their voice clear: Democrats need to focus more on issues Americans care about, like wages and benefits, and less on being politically correct. Moderate White, Black, Hispanic, Asian, Christian, Jewish, Muslim, union, non-union, and other…
— Tom Suozzi (@Tom_Suozzi) November 7, 2024
न्यूयॉर्क डेमोक्रेटिक कांग्रेस के सदस्य टॉम सुओज़ी ने कहा, कि चुनाव में हार आंशिक रूप से पार्टी के "राजनीतिक रूप से सही होने" पर ध्यान केंद्रित करने के कारण हुई।
उन्होंने कहा, कि पार्टी ने "कॉलेज परिसरों में अराजकता, पुलिस को फंड न देना, लड़कियों के खेलों में बायोलॉजिकल लड़कों का खेलना और पारंपरिक मूल्यों पर सामान्य हमला" पर रिपब्लिकन हमले की रेखाओं का मुकाबला करने के लिए संघर्ष किया है।
न्यूयॉर्क के एक अन्य डेमोक्रेटिक कांग्रेस के सदस्य रिची टोरेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बार के लिए 'वामपंथियों' को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा, पार्टी के अंदर कट्टर वामपंथियो ने पुलिस की फंडिंग रोक दी और बेतुकी बयानबाजी कर डेमोक्रेटिक पार्टी से लैटिनो, अश्वेतों, एशियाई और यहूदियों की ऐतिहासिक संख्या को अलग-थलग कर दिया।
It should come as no great surprise that a Democratic Party which has abandoned working class people would find that the working class has abandoned them.
— Bernie Sanders (@BernieSanders) November 6, 2024
While the Democratic leadership defends the status quo, the American people are angry and want change.
And they’re right. pic.twitter.com/lM2gSJmQFL
स्वतंत्र सीनेटर बर्नी सैंडर्स, जिन्होंने 2016 और 2020 में डेमोक्रेट के रूप में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा था, उन्होंने एक लंबे बयान में पार्टी पर कामकाजी लोगों को दरकिनार करने का आरोप लगाया। आपको बता दें, कि बर्नी सैंडर्स के बारे में कहा जाता है, कि वो एक बेहतरीन राष्ट्रपति हो सकते थे, लेकिन पार्टी के अंदर की कुख्यात गुटबाजी ने उन्हें बाहर करवा दिया।
उन्होंने लिखा, "जबकि डेमोक्रेटिक नेतृत्व यथास्थिति का बचाव करता है, अमेरिकी लोग नाराज हैं और बदलाव चाहते हैं। और वे सही हैं।" उन्होंने तर्क दिया, कि डेमोक्रेट शायद चुनाव परिणाम से कुछ नहीं सीखेंगे। हालांकि, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमे हैरिसन ने एक्स पर सैंडर्स के आरोपों को "सीधे बकवास" बताया।












Click it and Unblock the Notifications