अल्फा से 60% अधिक संक्रामक है डेल्टा वेरिएंट, यूके के एक्सपर्ट ने बताया
लंदन, 11 जून। ब्रिटेन के एक प्रमुख महामारी वैज्ञानिक ने कहा है कि भारत में पहली बार मिला कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट दूसरे वेरिएंट अल्फा की तुलना में 60% तेजी से संक्रमण फैलाता है। इस रिपोर्ट के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि डेल्टा वेरिएंट के प्रसार के चलते 21 जून से प्रस्तावित लॉकडाउन में ढील को आगे बढ़ाया जा सकता है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन के नील फर्ग्यूसन के मुताबिक अच्छी खबर यह है कि अल्फा के मुकाबले डेल्टा वेरिएंट के संचरण में बढ़त का अनुमान कम हो गया है। फर्ग्युसन ने कहा कि "हमें लगता है कि 60% शायद सबसे अच्छा अनुमान है।"
ब्रिटेन में आ सकती है तीसरी लहर
फर्ग्यूसन ने कहा कि मॉडलिंग से ये संकेत मिला है कि संभावित तीसरी लहर सर्दियों में ब्रिटेन की दूसरी लहर को टक्कर दे सकती है। पिछले साल सर्दियों में अल्फा वेरिएंट के चलते ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामलों में भयंकर वृद्धि देखी गई थी। हालांकि अध्ययन में ये साफ नहीं हुआ है कि अस्पताल में भर्ती होने से मौत में कितनी वृद्धि होगी। क्योंकि अभी इस बारे में और जानने की जरूरत है कि टीका डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ कितना कारगर है।
हालांकि उन्होंने कहा "यह संभावना है कि हम अस्पताल में भर्ती होने के मामले में कम से कम एक और तीसरी लहर देख सकते हैं।"
फर्ग्युसन ने आगे कहा "मुझे लगता है कि मौतें शायद कम होंगी, टीकों का अत्यधिक सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ रहा है। फिर भी यह काफी चिंताजनक हो सकता है लेकिन इस बारे में बहुत अनिश्चितता है।"












Click it and Unblock the Notifications