लैडिंग के वक्त प्लेन के पहिए में आग लगने के बाद टायर फटा, 190 पैसेंजर्स थे सवार, वीडियो देखिए...

Delta plane's tires catch fire: फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कहा है, कि डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान के पहिए में आग लगने के बाद धमाका हो गया और टायर फट गया, जिसके बाद प्लेन में सवाल 190 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

प्रशासन की तरफ से कहा गया है, कि बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान टायरों में आग लगने और फटने के बाद अटलांटा के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 190 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। ये हादसा काफी भयानक हो सकता था, लेकिन किसी तरह से पैसेंजर्स की जान बच गई है।

Delta plane’s tires catch fire

बाल बाल बचे 190 यात्री

एफएए ने एक बयान में कहा है, कि यह घटना शाम 6 बजे के आसपास हुई है, जब बोस्टन से उड़ान भरने वाली डेल्टा फ्लाइट 1437 अटलांटा में उतरते ही उसके बाएं तरफ का मुख्य गियर के टायरों में विस्फोट हो गया।

बोइंग 757 के एक यात्री ने स्थानीय समाचार स्टेशन 11अलाइव को एक तस्वीर और एक वीडियो भेजा है, जिसमें लोगों को आग की लपटों से बचने के लिए विमान के आपातकालीन शूट से नीचे फिसलते हुए दिखाया गया है।

पैसेंजर ब्रूस कैंपबेल, जो फ्लाइट में सवार थे, उन्होंने डेल्टा क्रू और हवाईअड्डा प्रशासन की फौरन कार्रवाई की तारीफ की है और कहा है, कि उन्होंने काफी जल्दी प्रतिक्रिया दी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।

कैंपबेल ने 11अलाइव टीवी को बताया, कि "डेल्टा टीम बेहद संगठित और पेशेवर थी, जिसमें कोई घबराहट नहीं थी।" उन्होंने कहा, कि "यहां संभवतः 100 ग्राउंड सुरक्षा कर्मी और 20 गाड़ियां थी, इसलिए बचाव कार्य को लेकर प्रतिक्रिया अद्भुत थी।"

वहीं, डेल्टा एयर लाइन्स ने एक बयान जारी कर पैसेंजर्स से उनके खराब अनुभव के लिए माफी मांगी और फ्लाइट क्रू और हवाई अड्डे के कर्मचारियों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

बयान में कहा गया है, कि "हम अपने फ्लाइट 1437 की हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए हवाई अड्डा प्रशासन और फ्लाइट क्रू मेंबर्स की सराहना करते हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है, कि लैंडिंग के समय विमान का एक टायर फट गया और लैंडिंग गियर के पार्ट्स गर्म हो गए थे।"

बयान में आगे कहा गया है, कि "ग्राहकों को आपातकालीन स्लाइड के माध्यम से बाहर निकाला गया और बस के जरिए उन्हें टर्मिनल तक ले जाया गया। हम इस अनुभव के लिए हर एक पैसेंजर से माफी मांगते हैं, क्योंकि हमारे लिए हमारे ग्राहक और क्रू-मेंबर्स की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है।"

अटलांटा में FOX 5 के मुताबिक, घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, लेकिन उनकी स्थिति का खुलासा नहीं किया गया है। एफएए ने कहा कि वह टायर में आग लगने और फटने के कारणों की जांच करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+