काबुल से 129 भारतीयों को दिल्ली लेकर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट
काबुल, 15 अगस्त: अफगानिस्तान में सत्ता का कंट्रोल अब पूरी तरह से तालिबान के हाथों में है। तालिबानी आतंकवादियों ने अपनी पहुंच काबुल तक बना ली हैं। तालिबान की सेना ने अफगानिस्तान को पूरी तरह से तबाह कर अपनी सत्ता हासिल कर ली है। इस बीच काबुल हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट 129 यात्रियों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है।
Recommended Video

इससे पहले दिल्ली-काबुल एयर इंडिया की एक निर्धारित फ्लाइट ने राजधानी के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से दोपहर के बाद उड़ान भरी थी, लेकिन अफगानिस्तान में जमीन पर फ्लाइट उतरने से पहले अलग ही तस्वीर सामने आई। दो घंटे बीस मिनट की उड़ान को लगभग एक घंटे तक हवा में रोकना पड़ा। काबुल के हवाई यातायात नियंत्रण में अधिकारी एयर इंडिया की फ्लाइट 244 को लेंड कराने की मदद के लिए मौजूद नहीं थे।
सूत्रों के मुताबिक संघर्ष प्रभावित अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एयर इंडिया की फ्लाइट रविवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। तालिबान आतंकवादियों की देश पर पकड़ मजबूत होने के बाद फ्लाइट से काबुल में भारतीय दूतावास में तैनात राजनयिकों और सुरक्षा अधिकारियों को वापस लाया गया है। कंधार और मजार-ए-शरीफ दो सबसे बड़े शहरों में भारतीय वाणिज्य दूतावासों को पिछले चार हफ्तों में स्थानीय कर्मचारियों को सौंप दिया गया और सभी भारतीयों को विशेष फ्लाइट के माध्यम से निकाला गया।
तालिबान आतंकवादियों ने आज काबुल में प्रवेश किया है। इधर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी अपने दूतावास से राजनयिकों को हेलीकॉप्टर से निकाला है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विद्रोही हर तरफ से शहर में घुस रहे थे। आतंकवादी समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह काबुल के शांतिपूर्ण आत्मसमर्पण के लिए सरकार के साथ बातचीत कर रहा है। अफगानिस्तान की सैन्य सुरक्षा पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications