कनाडा के रक्षा मंत्री उस समय हो गए शर्मसार जब एक शख्‍स ने उन्‍हें पकड़ा रंगे हाथ

नई द‍िल्‍ली। कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दरअसल, वह एक ऐसे काम के ल‍िए वायरल हो रहे हैं जो वाकई उन्‍हें खबरों में ला खड़ा करता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर गंदगी फैलाते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो को यूट्यूब पर XLRadio Vancouver ने पोस्ट किया है। ज‍िसे कई लाख लोगों ने पसंद क‍िया है।

कनाडा के रक्षा मंत्री ने क‍िया कुछ ऐसा क‍ि होना पड़ा शर्मसार

क‍िसी देश के रक्षा मंत्री के ल‍िए यह बड़ी बात होती है जब वह खुद सड़क पर गंदगी फैलाने लगे। दरअसल वह अपनी शानदार कार में बैठकर यह काम कर रहे हैं। वीड‍ियो में उन्‍हें चेरी खाते द‍िखाया गया है। वह चेरी के बीज को सड़क पर लगातार फेंकते जा रहे हैं। उन्‍हें ऐसा करते हुए इस बात का जरा भी ध्‍यान नहीं आया क‍ि उन्‍हें इस तरह से कोई देख सकता है। रक्षा मंत्री की इस हरकत को पास खड़ा एक शख्स कैमरे में शूट कर रहा होता है।

सुरक्षा को देखते हुए उनसे प्रश्‍न क‍िया गया क‍ि आप कौन हैं तो उन्‍होंने बताया क‍ि 'मैं यहां मीट शॉप पर आया हूं'। इसके बाद वह शख्स कहता है, आप पढ़े लिखे बड़े अधिकारी हैं। क्या आपको यह शोभा देता है? उस शख्स ने हरजीत सज्जन की पूरी गाड़ी और नंबर प्लेट को भी कवर क‍िया और मना करने के बाद भी वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल कर ही द‍िया। शख्‍स उस मीट शॉप का ओनर था। वीडियो शूट करने वाले उसने दोबारा कहा कि आप बड़े अधिकारी हैं, आपके ल‍िए ऐसा करना सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+