भारत नहीं ब्राजील के लिए कहर बना डेंगू, अब तक 700 मौतें
रियो डि जिनेरियो। डेंगू का कहर ऐसा लगता है भारत से ज्यादा ब्राजील में है। अब तक ब्राजील में इस बीमारी की वजह से करीब 700 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ब्राजील के साओ पाओलो में सबसे ज्यादा मौतें डेंगू की वजह से रिकॉर्ड की गई हैं।
ब्राजील के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक देश में डेंगू की वजह से इतनी ज्यादा मौतों का यह रिकॉर्ड है। ब्राजील में वर्ष 1990 से इस बीमारी और इससे पीड़ित मरीजों का रिकॉर्ड रखना शुरू किया गया था।
पढ़ें- डेंगू के लिए रामदेव की दवा अ्प्रभावकारी!
ब्राजील के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक 1990 के बाद से इस वर्ष ब्राजील में डेंगू ने सबसे ज्यादा लोगों की जान ली है।
इस बीमारी से मरने वालों की असल संख्या और ज्यादा हो सकता है। अभी आधिकारिक आंकड़ों में डेंगू से मरने वाले उन लोगों का ही रिकॉर्ड शामिल किया गया है जिनकी मौत इस वर्ष की शुरूआत से अगस्त के अंत तक के समय में हुई है।
अब यह बीमारी धीरे-धीरे सेंट्रल और साउथ अफ्रीका को अपनी चपेट में ले रही है।













Click it and Unblock the Notifications