दाऊद इब्राहिम के शव को कराची के कब्रिस्तान में दफनाने का दावा, समधी जावेद मियांदाद को किया गया हाउस अरेस्ट?
Dawood Ibrahim Dead: 1993 मुंबई बम धमाकों का भगोड़ा मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम शायद अब इस दुनिया में नहीं है। एबीपी लाइव ने उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है, कि कथित तौर पर रविवार को पाकिस्तान के कराची के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। वहीं, कई और रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि कराची के अस्पताल में मौत होने के बाद उसके शव को कराची के एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया है।
हालांकि, इस बात की संभावना नगन्य है, कि पाकिस्तान दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करेगा, लेकिन कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने भी कहना शुरू कर दिया है, कि कराची के आगा खां अस्पताल में दाऊद इब्राहिम की मौत हो गई है। उसे जहर दिए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कराची के कब्रिस्तान में दफन
दावा किया गया है, कि पांच गाड़ियों के काफिले का साथ एक शव को कराची के आगा खान अस्पताल से कराची में एक कब्रिस्तान में ले जाया गया और वो शव दाऊद इब्राहिम का था और उसे दफनाया जा चुका है।
इसके अलावा, रिपोर्ट ये भी है, कि दाऊद इब्राहिम के समधी और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद को उनके घर में एहतियातन नजरबंद कर दिया गया है, ताकि ये मामला सार्वजनिक नहीं हो सके।
पूरे पाकिस्तान में कल से ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं और फिलहाल कोई नहीं जानता, कि पाकिस्तान क्या छुपा रहा है। पाकिस्तान में सभी सोशल मीडिया वेबसाइट (एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब) का सर्वर काफी डाउन किया गया है।
नोट- हम इस खबर की पुष्टि करने में असमर्थ हैं।
पुष्टि नहीं करने की सबसे बड़ी वजह ये है, कि पाकिस्तान उसकी मौत को कभी स्वीकार नहीं करेगा, क्योंकि वो कहता है, कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं रहता है।
इस बीच अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों पर नजर रखने वाले एक सीनियर अधिकारी ने एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए यह संभावना जताई है कि यह गलत खबर हो सकती है। मुंबई पुलिस के कुछ और अधिकारियों ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। ज्यादातर अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई आइडिया नहीं।
हालांकि, इस साल जनवरी में यह खबर आई थी कि दाऊद इब्राहिम के भतीजे ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बताया कि दाऊद कराची में रहता था और उसने दूसरी शादी कर ली है।
पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाओं को सोमवार को देशव्यापी व्यवधान का सामना करना पड़ा, जिससे दाऊद की हालत की अफवाहों को और बल मिला। हालांकि, रिपोर्टों में कहा गया है, कि इंटरनेट प्रतिबंध इमरान खान की पार्टी पीटीआई की होने वाली एक वर्चुअल रैली की वजह से था, लेकिन पाकिस्तान सरकार की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं दी गई है और ना् ही अभी तक दाऊद इब्राहिम की मौत का खंडन ही किया गया है।
पाकिस्तानी पत्रकार आरज़ू काज़मी ने एक वीडियो में कहा है, कि ट्विटर, गूगल और यूट्यूब सेवाओं में व्यवधान किसी "बड़ी घटना" को छिपाने के प्रयास की ओर इशारा करता है। उन्होंने आगे कहा कि दाऊद अस्पताल में गंभीर हालत में है।
अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क 'डी कंपनी' चलाने वाला दाऊद 1993 में मुंबई में हुए बम विस्फोटों के पीछे था, जिसके परिणामस्वरूप 250 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए थे।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुसार, सिंडिकेट मादक पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग, जबरन वसूली और हथियारों की तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल है। दाऊद को भारत और संयुक्त राष्ट्र द्वारा "वैश्विक आतंकवादी" के रूप में नामित किया गया था और उस पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम है।












Click it and Unblock the Notifications