ब्रिटेन में है दाऊद इब्राहिम की अरबों की प्रोपर्टी, अखबार ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली। 1993 में मुंबई में हुए बम हमलों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम की ब्रिटेन में अरबों रुपए की प्रोपर्टी है। उसने यहां बहुत से संपत्तियों में निवेश किया हुआ है। दाऊद ने ब्रिटेन में ये पैसा 1993 में भारत से भागने के बाद लगाया है। अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स' ने इस बावत एक रिपोर्ट की है, जिसमें दाऊद की ब्रिटेन में संपत्तियों और निवेश के बारे में बताा है। दाऊद इब्राहिम के लंदन और दूसरे शहरों में कई होटल, घर, और दूसरी संपत्तियां हैं।

अखबार ने भारतीय अधिकारियों के तैयार किए गए डोजियर का मिलान ब्रिटेन के कंपनीज हाउस के रिकॉर्ड तथा लैंड रजिस्ट्री और पनामा दस्तावेजों से किये जाने के बाद ये खुलासा किया है। रिपोर्ट में दाउद के खास रहे इकबाल मिर्ची के ब्रिटेन में होटल, मैंशन, और बंगले होने की बात भी शामिल हैं। अखबार के मुताबिक दाऊद की ब्रिटेन ही नहीं दुबई, स्पेन, मोरक्को, तुर्की, और ऑस्ट्रेलिया में भी संपत्तियां हैं।
दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्टवांटेड है और 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड माना जाता है। उस पर इसके अलावा भी कई संगीन आरोप हैं। वहीं इकबाल मिर्ची भी 1993 में हुए बम विस्फोटों में मेमन भी एक संदिग्ध था। विस्फोटों के बाद उसने लंदन में शरण ली थी। ब्रिटेन में वह 11 कंपनियों का निदेशक था। 2013 में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications