पिता ने बेटी के साथ की कई बार हैवानियत, प्रेग्नेंट हुई तो बोला- ब्वॉयफ्रेंड बना लो मैं बच जाऊंगा

जकार्ता: साउथ कालिमटन में एक बाप ने अपनी बेटी के साथ कई बार रेप किया। इसके बाद जब उसकी बेटी प्रेग्नेंट हुई तो उसने अपनी बेटी से कहा कि वो खुद के लिए एक ब्वॉयफ्रेंड खोज लो, इसके बाद मैं बच जाऊंगा। इसके बाद जो हुआ वो सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जब वो 16 साल की थी, तब से उसका पिता उसके साथ रेप कर रहा है।

बेटी के साथ करता था रेप

बेटी के साथ करता था रेप

50 साल के इस शख्स को हाल ही में अपनी बेटी के साथ रेप के आऱोप में पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक जब लड़की 16 साल की थी तब से ही उसका पिता उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। साउथ कालिमटन की पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की पहचान अभी शुरुआती तौर पर सिर्फ एस के तौर पर की गई है। पुलिस के मुताबिक एस साल 2017 से अपनी बेटी का रेप कर रहा था।

पत्नी से हुआ था तलाक

पत्नी से हुआ था तलाक

दरअसल इस शख्स का अपनी पत्नी से तलाक हुआ था और उसकी बेटी ने फैसला किया था कि वो अपने पिता के साथ रहेगी। कोकोनट्स के मुताबिक बच्ची के साथ यह घिनौना काम उसके पिता ने उस वक्त शुरू किया जब उसे पता चला कि उसकी बेटी वर्जिन नहीं है। दरअसल लड़की से सबसे पहले उसके मामा ने दुष्कर्म किया था। लड़की को ऐसा लगा उसके पिता उसकी मदद करेंगे, लेकिन एस ने पुलिस में शिकायत करने की जगह अपनी बेटी की मानसिक परेशानियों का फायदा उठाएगा।

बदनाम करने की धमकी

बदनाम करने की धमकी

इस शख्स ने अपनी बेटी को ये धमकी दी कि अगर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वो उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद उसने उसके साथ कई बार रेप किया। इस वजह से उसकी बेटी प्रेग्नेंट हो गई। बेटी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता ने उससे कहा कि वो एक बॉयफ्रेंड ढूंढ ले ताकि मैं बच जाऊं। हालांकि जब 2 महीने बाद भी लड़की को कोई बॉयफ्रेंड नहीं मिला तब इस बेरहम बाप ने अपनी बेटी को 57 साल के एक युवक के हवाले कर दिया।

किसी और पर डाला इल्जाम

किसी और पर डाला इल्जाम

उसने अपनी बेटी से कहा कि इस शख्स के साथ सोने के बाद वो उसके सिर पर उसे गर्भवती करने का इल्जाम डाल दे। लड़की ने अपने पिता के कहे मुताबिक ही काम किया लेकिन जल्दी ही उसे पता चला कि उसका गर्भपात हो चुका है। जैसी ही लड़की के पिता को बेटी के गर्भपात का पता चला उसने उससे फिर शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की। इसके बाद इस लड़की ने घर से भाग जाने का फैसला किया ताकि उसे हमेशा के लिए इस यातना से छुटकारा मिले।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद यह पूरा मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो खुलासा हुआ कि लड़की के पिता ने जिस शख्स के पास अपनी बेटी को भेजा था वो भी उसका दोस्त था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दोनों के दोषी साबित होने पर 15-15 साल जेल की सजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें- शख्स के मोटा होने की वजह से युवती ने किया साथ सोने से इनकार तो कर डाला रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+