VIDEO: 3000-3000 किलो के 30 हिप्पो से अकेले भिड़ा मगरमच्छ, पानी के बीच हो गई एक गलती
हिप्पो बड़े ही विशालकाय जीव होते हैं, जो घास का सेवन करके जिंदा रहते हैं। आमतौर पर हिप्पो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन अगर किसी ने इनके इलाके में घुसपैठ की तो वो उसको छोड़ते भी नहीं हैं। अब उनकी लड़ाई से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)

कहां का है वीडियो?
ये वीडियो तंजानिया के सेरेनगेटी नेशनल पार्क का है। वहां पर एक तालाब में हिप्पो का एक झुंड आराम कर रहा था। जिसमें 30 से ज्यादा नर और मादा शामिल थे। उस पानी में मगरमच्छ भी रहते हैं। हिप्पो चुपचाप पानी में बैठे थे कि तभी उनके इलाके की ओर एक मगरमच्छ आता दिखाई दिया।

मगरमच्छ नहीं माना
हिप्पो ने पहले ही मगरमच्छ को चेतावनी दे दी थी कि वो उनके इलाके में ना आए। उन्हें किसी तरह की घुसपैठ नहीं पसंद, लेकिन मगरमच्छ भी नहीं माना। वो अकेले ही 30 हिप्पो के झुंड के बीच पहुंच गया। इसके बाद हिप्पो का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचां और एक शाकाहारी जीव ने खूंखार शिकारी पर हमला कर दिया।

मगरमच्छ पर हिप्पो की टीम का हमला
मगरमच्छ के जबड़े बहुत शक्तिशाली होते हैं, जो शिकार का आसानी से फाड़ दें, लेकिन हिप्पो की आगे उसकी एक भी ना चली। हिप्पो ने बेरहमी से उसको अपने मुंह में दबा लिया। इसके बाद सब उसको मारते चले गए। मगर ने भी बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन 3000-3000 किलो के हिप्पो के सामने उसके जबड़े और ताकत फेल हो गई।

बचा तो गया लेकिन बुरी तरह घायल
किसी तरह से मगरमच्छ झुंड के बीच से निकलकर किनारे पहुंचा, लेकिन एक हिप्पो उसके पीछे पड़ा रहा। इसके बाद मगर ने पानी में डुबकी लगाई और वहां से गायब हो गया। फिलहाल वो बच तो गया, लेकिन हिप्पो के वार से बुरी तरह घायल हो गया था। ऐसे में अब वो जिंदगी में दोबारा कभी हिप्पो से पंगा नहीं लेगा।

वीडियो बनाने वाले ने कही ये बात
एक सेवानिवृत्त सोनोग्राफर हरीश कुमार (71) ने इस वीडियो को फिल्माया था। उन्होंने बताया कि वो 18 लोगों के साथ सेरेनगेटी नेशनल पार्क घूम रहे थे। तभी उनका गाइड उन्हें हिप्पो पूल के पास लेकर गया, इस जगह पर हिप्पो आराम फरमाते हैं। वहां पहुंचते ही ये लड़ाई शुरू हो गई, ऐसे में उन्होंने तुरंत उसे कैमरे में कैद कर लिया।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications