क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कितना कमाते हैं और कितनी है संपत्ति? होश उड़ाने वाला खुलासा
मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो ने अभी तक किसी भी लड़की से शादी नहीं की है, लेकिन वो कई लड़कियों के साथ संबंध में रह चुके हैं और अलग अलग गर्लफ्रेंड से उनके चार बच्चे हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 09: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कितना कमाते हैं? इस सवाल का जवाब सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। पिछले हफ्ते में दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर्स में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व के पहले ऐसे सेलिब्रिटी बन गये हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 40 करोड़ की संख्या को पार गई है, लिहाजा आप समझ सकते हैं, कि इस धरती पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चाहने वालों की संख्या कितनी है।

इंस्टाग्राम पर टूटा फॉलोवर्स का रिकॉर्ड
पुर्तगाल के रहने वाले विश्व के सबसे प्रसिद्ध और दिग्गज फुटबॉलर्स में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व के पहले ऐसे शख्स बन गये हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 40 करोड़ फॉलोवर्स हो गये हैं और सबसे दिलचस्प बात ये है कि. दिसंबर 2020 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 20 करोड़ फॉलोवर्स हुए थे और ये सोशल मीडिया पर ये कारनामा करने वाले भी रोनाल्ड दुनिया के पहले इंसान थे। यानि, महज दो सालों में रोनाल्डो के फॉलोवर्स की तादाद दोगुना बढ़ गई है।

इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ी कमाई
रोनाल्डो के 40 करोड़ फॉलोवर्स होने के साथ उनकी कमाई में भी रिकॉर्ड इजाफा हो गया है। आप जानते होंगे, कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके भी सेलिब्रिटी कमाई करते हैं और रोनाल्डो इस मामले में भी दुनिया में अव्वल नंबर पर हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड का यह खिलाड़ी अपने 37वें जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद इंस्टाग्राम पर काइली जेनर के 309 मिलियन फॉलोअर्स को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला अकाउंट बन गया है।

एक पोस्ट से कितनी होती है कमाई
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ज्यादातर पोस्ट अपने परिवार, फुटबॉल और प्रमोशन से जुड़े होते हैं और डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 करोड़ फॉलोवर्स होने के बाद रोनाल्ड को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब साढ़े 17 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो मैनचेस्टर यूनाइटेड से प्रति हफ्ते मिलने वाली फीस से तीन गुना ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 37 साल के हो चुके रोनाल्डो साल 2021 में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर थे और सोशल मीडिया से बढ़ी कमाई के बाद रोनाल्ड विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के हालिया पोस्ट में उनके परिवार के साथ तस्वीरें, प्रशिक्षण की तस्वीरें और उनकी विदेश यात्रा की तस्वीरें शामिल हैं।

रोनाल्डो के बाद मैसी का स्थान
इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की सख्या में अगर रोनाल्ड नंबर एक पर हैं, तो एक और दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी दूसरे स्थान पर मौजूद हैं और हाल ही में मेस्सी के भी इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोवर्स पूरे हुए हैं। अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के के कप्तान मेस्सी विश्व में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका की मशहूर मॉडल कायली जेनर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर
करीब 31 करोड़ फॉलोवर्स हैं। वहीं, अभिनेता ड्वेन जॉनसन यानि रॉक करीब साढ़े 29 करोड़ फॉलोवर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि सेलेना गोमेज 29 करोड़ 40 लाख फॉलोवर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

रोनाल्डो की कुल संपत्ति
आपको बता दें कि, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सालाना कमाई साल 2022 में 700 करोड से भी ज्यादा है और कुल कुल संपत्ति की बात करें तो साल 2022 की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो की कुल संपत्ति करीब 490 मिलियन डॉलर यानि 3610 करोड़ के करीब है। इसके अलावा रोनाल्डो कई बड़े ब्रांड्स के भी मालिक हैं, जिनमें CR7 Shoes, CR7 Underwear, CR7 Fragrance, CR7 Jeans, CR7 Hotel काफी प्रसिद्ध हैं और इन ब्रांड्स के जरिए भी रोनाल्डो की सलाना कमाई करोड़ों रुपये होती है।

रोनाल्डो ने नहीं की है शादी
आपको बता दें कि, मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो ने अभी तक किसी भी लड़की से शादी नहीं की है, लेकिन वो कई लड़कियों के साथ संबंध में रह चुके हैं और अलग अलग गर्लफ्रेंड से उनके चार बच्चे हैं। जॉर्जीना और रोनाल्डो पिछले कई सालों से एक दूसके के साथ हैं और उनकी एक 3 साल की बेटी भी है, जिसका नाम उन्होंने मार्टिना रखा है। रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे रोनाल्डो जूनियर का जन्म साल 2010 में सरोगेसी के जरिए हुआ था और अब तक उनकी मां को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। एक बार इंटरव्यू में रोनाल्डो ने कहा था कि, वक्त आने पर वो बेटे को बता देंगे कि, उनकी मां कौन हैं। 2017 में भी रोनाल्डो जुड़वां बच्चों के पिता बन चुके हैं और उन बच्चों के नाम इवा और मातेओ हैं।

साल 2016 से जॉर्जिना के साथ रिश्ता
जॉर्जीना ने 12 नवंबर 2017 को अपनी बेटी अलाना को जन्म दिया था और अलाना का जन्म रोनाल्डो के जुड़वां बच्चों के जन्म के एक महीने बाद ही हुआ था। जुड़वां बच्चों का जन्म भी सरोगेट के जरिए ही हुआ था। जॉर्जीना और फुटबॉलर क्रिस्टियानो की पहली मुलाकात तब हुई जब जॉर्जीना मैड्रिड में एक मशहूर ब्रांड गुच्ची के शोरूम में मौजूद थीं और ट्रेन में सफर करने के दौरान भी दोनों की मुलाकात हुई थी और बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, ट्रेन में ही उन्हें रोनाल्डो से पहली नजर का प्यार हो गया था। उन्होंने कहा कि, रोनाल्डो का भी हाल उन्हीं के जैसा था और वो एक दूसरे से मिलने से खुद को नहीं रोक पाए थे।

रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड्स की लंबी लिस्ट
दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर में से एक रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट अच्छी खासी लंबी है और वो मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री किम कार्दशियां के साथ भी संबंध में रह चुके हैं। इसके साथ ही वो जार्डना जार्डना, मिराला ग्रिसलेस, पेरिस हिल्टन, डेविएल अगुएर, मार्चे रोमारियो, निकी गाजियन, एलिस गुडविन और जेमा एटकिंसन के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके है। रोनाल्डो जूनियर को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, वो रोनाल्डो और पेरिस हिल्टन के बेटे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications