कनाडा में कोरोना से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वास्थ्य मंत्रालय बेबस, पीएम ट्रूडो ने कहा- खतरनाक स्थिति

वैक्सीन की कमी से जूझते कनाडा में कोरोना वायरस का तीसरा फेज खतरनाक स्तर पर कहर बरपा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।

ओटावा: वैक्सीन की कमी से जूझते कनाडा में कोरोना वायरस का तीसरे फेज खतरनाक स्तर पर कहर बरपा रहा है। जिसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें सख्त कोविड प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही लोगों की जिंदगी खत्म कर सकता है।

JUSTIN TRUDO

प्रधानमंत्री ने जारी की चेतावनी

दुनिया के अलग अलग हिस्से में कोरोना का अलग अलग वैरियंट लोगों की जान ले रहा है और इसी बीच कनाडा में कोरोना वायरस का तीसरा फेज भी आ चुका है जिसे लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने चेतावनी जारी की है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 'सभी लोगों को अपनी स्वास्थ्य की हिफाजत के लिए सख्त स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। अगर लोगों ने लापरवाही बरती तो कोरोना का तीसरा फेज इतना कहर बरपा सकता है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। कोरोना वायरस का तीसरा फेज पहले और दूसरे फेज की तुलना में और भी ज्यादा खतरनाक है'

कनाडा स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जितने भी कोरोना प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियां हैं, वो भी कोरोना के तीसरे फेज का मुकाबला करने में सक्षम नहीं हैं। अगर कोरोना वैक्सीन जल्द से जल्द कनाडा के लोगों तक नहीं पहुंचाया गया तो कोरोना वायरस भारी तबाही मचा सकता है।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने स्वास्थ्य महकमे के अलार्म के बाद बयान जारी करते हुए कहा है कि 'जिन राज्यों में कोरोना प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस को कम कर दिया है वहां के लोगों को भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है साथ ही कई प्रोटोकॉल को अभी तक बरकरार रखा गया है ताकि अगर कोरोना वायरस का नये स्ट्रेन तेजी से फैलने लगे तो उसपर काबू किया जा सके'। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कोरोना वायरस के तीसरे फेज पर चिंता जताते हुए कहा है कि 'कनाडा के हर राज्य में अब कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिल चुका है जो चिंता की बात है। कोरोना का नये स्ट्रेन अलग अलग राज्यों में फैल रहा है और स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ एडवायजरी के मुताबिक कनाडा स्वास्थ्य महकमा कोरोना के तीसरे फेज के दौरान सभी लोगों का इलाज करने में सक्षम नहीं है ऐसे में सभी लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है'

कनाडा के चीफ पब्लिक हेल्थ ऑफिसर ने कोरोना के तीसरे फेज पर बयान जारी करते हुए कहा है कि 'हर एक आदमी को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि कनाडा में तीसरे फेज के दौरान कोरोना का नये स्ट्रेन जितना खतरनाक असर दिखाएगा, हमारा स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकता है, ऐस में स्ट्रॉंग हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। लोगों को लॉकडाउन की तरह रहना होगा और तभी कोरोना के तीसरे फेज से बचा जा सकता है।

बेहद कमजोर वैक्सीनेशन प्रोसेस

कनाड़ा में तीसरे कोरोना के तीसरे फेज की भयावह स्थिति देखते हुए ओंटारिया और पड़ोसी राज्य टोरंटो में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई है। खासकर 8 मार्च तक के लिए पूर्ण सख्ती बरतने की हिदायत दी गई है। कनाडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 मार्च तक कोरोना के तीसरे फेज से निकलने की उम्मीद जताई है। वहीं कनाडा में वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी काफी कमजोर है। पूरे देश में काफी कम स्पीड से लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है। ओंटारियो राज्य के हेड डग फोर्ड ने कहा है कि 'लोगों को बचाने के लिए जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा डोज में वैक्सीन की जरूरत है। हर आदमी को वैक्सीन लगाकर ही कोरोना के इस खतरनाक तीसरे फेज से बचा जा सकता है।

कनाडा के स्वास्थ्य महमकों का कहना है कि हम लोगों को वैक्सीनेट करने की पूरी तैयारियां कर चुके हैं हमें ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन के डोज की जरूरत है ताकि हर किसी को कोरोना वायरस का वैक्सीन लगाया जा सके। कनाडा में अभी मरीजों की स्थिति के आधार पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+