Covid19: ट्रंप के मजाक से न्यूयॉर्क में कईयों ने कीटाणुनाशकों का सेवन कर लिया

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादास्पद बयान के 18 घंटे बाद न्यूयॉर्क में सिटी स्वास्थ्य अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए जब उनसे भारी संख्या में कीटनाशक और ब्लीच का सेवन करने लोगों ने संपर्क किया। दरअसल, शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के एक दावा किया था कि ब्लीच या अन्य घरेलू क्लीनर को फेफड़ों में इंजेक्ट करने से कोरोनो वायरस का इलाज हो सकता है।

lysol

हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तुरंत खारिज कर दिया था और जब उनके दावों पर विवाद ब बढ़ने लगा तो डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में अपने विवादास्पद बयान को मजाक ठहराकर अपना पल्ला झाड़ लिया, लेकिन महामारी के बीच राष्ट्रपति का उक्त मजाक न्यू यार्क के स्वास्थ्य अधिकारियों और वहां के लोगों पर भारी पड़ गया।

lysol

रिपोर्ट कहती है कि न्यूयॉर्क शहर के स्वास्थ्य विभाग के ज़हर नियंत्रण केंद्र द्वारा रात 9 बजे के बीच करीब 30 ऐसे मामलों से जूझ रहे लोगों का इलाज किया, जिन्हें कीटाणुनाशकों के सेवन से संभावित जोखिम हो सकता था। सिटी स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक कीटाणुनाशक के सेवन से किसी की मृत्यु नहीं हुई है अथवा किसी के अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत महसूस नहीं हुई है।

turmp

द न्यूज द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जहर नियंत्रण केंद्र ने पिछले साल की समान अवधि में 13 समान मामलों को संभाला था। इसके अलावा गुरुवार और शुक्रवार के बीच रिपोर्ट किए गए मामलों में से 9 मामलों में विशेष रूप से लाइसोल के संभावित जोखिम थे। जबकि 10 मामले ब्लीच और 11 मामले घरेलू कीटनाशक वाले थे।

lysol

गौरतलब है व्हाइट हाउस में गुरुवार रात कोरोनो वायरस ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सुझाव दिया था कि डॉक्टर अपने रोगियों के फेफड़ों में सीधे ब्लीच जैसे कीटाणुनाशक इंजेक्ट करके महामारी कोरोना वायरस के शिकार मरीजों को ठीक करने में सक्षम हो सकते हैं।

lysol

बकौल ट्रंप, "क्योंकि यह बीमारी फेफड़ों में होती है, इसलिए यह प्रयोग मुझे दिलचस्प लगता है। ट्रम्प ने स्वास्थ्य सलाहकारों से मामले को देखने के लिए भी कहा था। ट्रम्प की भविष्यवाणी थी कि कीटाणुनाशक Covid19 के वायरस को मार सकते हैं, लेकिन विवादास्पद बढ़ने पर ट्रंप ने कहा कि वह खतरनाक सुझाव एक मजाक था।

यह भी पढ़ें-ट्रंप ने कहा, किसी को नहीं मालूम था महामारी आ रही है, जबकि जनवरी में ही सलाहकार ने उन्हें चेता दिया था!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+