ट्रंप ने लाइट से कोरोना मारने की दी सलाह, सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा- तो क्या टॉर्च निगल लें
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अजीबो-गरीब सुझाव वैज्ञानिकों को दे डाला। जिसके चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद वैज्ञानिकों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। ट्रंप ने वैज्ञानिकों से कहा है कि वो इस बात की जांच करें कि क्या किसी तरह से इंसानों के शरीर में रोशनी, गर्मी या फिर कीटाणुनाशक को इंजेक्शन के जरिए पहुंचाया जा सकता है। ट्रंप की इस बात पर उनका जबरदस्त विरोध हो रहा है।

गुरुवार को कोरोनावायरस टास्क फोर्स के प्रेजेंटेशन के दौरान वैज्ञानिकों ने बताया कि यह वायरस सूर्य की रोशनी में 2 मिनट में मर जाता है। इस पर ट्रंप ने कहा कि ऐसी ही पावरफुल लाइट को मरीजों के शरीर के अंदर पहुंचाया जाए। राष्ट्रपति ट्रंप इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने ये भी प्रस्ताव दे डाला कि अल्ट्रावॉयलेट लाइट से मरीजों के शरीर को इरेडिएट (वैसी चिकित्सा पद्धति जिसमें विकिरण का इस्तेमाल होता है) किया जा सकता है। ट्रंप के अजीबो-गरीब सुझाव पर सोशल मीडिया पर लोग मीम्स बना रहे हैं।
एक यूजर Dr Rawiri Taonui ने लिखा कि, अंदर रोशनीपहुंचाने के लिए टॉर्च निगल लो, शरीर में एंटीसेप्टिक इंजेक्ट कर ले, ब्लीच में नहा लो और शराब में चेहरा डुबो लो.. और अपना सिर ऑवन में रख लो.. सब ठीक हो जाएगा।
एक यूजर्स ने लिखा कि, डॉ ट्रंप की कोरोना क्योर किट
• रोशनी
• गर्मी
• क्लरॉक्स
• लाइसोल
• हाईड्रोक्सीक्लोरिकाइन
कॉमेडिन सराहा कूपर ने ट्रंप की उस स्पीच पर मजेदार मिमिक्री की है।
वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि, सोच रहा था कि क्या ट्रंप सबसे पहले ब्लीच और डिसइन्फेक्टेंट के इंजेक्शन लगाने के लिए सहमत होंगे। उसके पास इतना शानदार दिमाग है कि निश्चित रूप से इसे बचाया जाना चाहिए? स्पष्ट रूप से वह पहले से ही गर्मी और यूवी प्रकाश परीक्षणों पर है।












Click it and Unblock the Notifications