Remdesivir से कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों को बड़ा झटका, WHO के ट्रायल में फेल हुई दवा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से लोगों की जान बचाने में काफी हद तक कारगर मानी जा रही अमेरीकी फार्मा कंपनी गिलियड की दवा रेमडेसिविर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने फेल करार दिया है। डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट में कहा गया है रेमडेसिविर दवा कोविड-19 से होने वाली मौतों पर ब्रेक लगाने में कारगर नहीं है। संगठन ने यह जानकारी दवा के क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे आने के बाद दी है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट अमेरिकी दवा कंपनी के लिए एक बड़ा झटका है।
Recommended Video

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के शुरुआती महीनों ने रेमडेसिविर दवा संक्रमितों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई थी। इस वर्ष मई में कंपनी ने ऐलान किया था कि रेमडेसिविर एंटीवायरल दवा कोरोना मरीजों पर असरदार साबित हो रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि ये दवा कोविड-19 मरीजों को जल्दी ठीक कर सकती है, कुछ मामलों में ऐसा हुआ भी। हालांकि अब डब्ल्यूएचओ के ट्रायल में गिलियड की दवा फेल हो गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना के कहर के कारण गुजरात हाईकोर्ट परिसर बंद, अब 20 तारीख से शुरू होगी केसों की फाइलिंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेमडेसिविर दवा को WHO ने 30 देशों के 1,266 वयस्क कोरोना संक्रमितों पर क्लिनिकल ट्रायल किया था। इन सभी रोगियों को रेमडेसिविर के साथ-साथ एंटी-एचआईवी ड्रग कॉम्बिनेशन लोपिनवीर या रीतोनवीर, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और इंटरफेरॉन सहित चार संभावित दवाओं को डोज दिए गए थे, जिनके प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। गुरुवार को अपने ट्रायल में डब्ल्यूएचओ ने पाया कि रेमडेसिविर दवा बीते 28 दिनों के मृत्यु दर और अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को ठीक करने में नाकाम रही है। बता दें कि डब्ल्यूएचओ के ट्रायल के ये शुरुआती नतीजें हैं, अभी डिटेल रिव्यू किया जाना बाकी है। इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर सौम्या स्वामीनाथन ने राहत की खबर दी है। सौम्या के मुताबिक 2020 के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में कोविड-19 वैक्सीन आ जाएगी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications