चीन में कोविड वैरिएंट XBB की नई लहर मचा सकती है तबाही, हर हफ्ते 6.5 करोड़ लोग होंगे संक्रमित, जून में आएगा पीक
Covid XBB Variant: चीन में कोरोना की नई लहर आने वाली है। जून में लहर पीक पर पहुंच जाएगी। जिसमें हर सप्ताह में साढ़े छह करोड़ लोग संक्रमित होंगे।

Covid XBB Variant: चीन में कोरोना की लहर एक बार फिर से सामने आ रही है। कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि महामारी का कहर जून के अंत तक चरम पर पहुंच सकता है। इससे भारी नुकसान होने का अंदेशा है। हर हफ्ते साढ़े छह करोड़ लोग संक्रमित होंगे।
ब्लूमबर्ग ने एक वरिष्ठ स्वास्थ्य सलाहकार का हवाला देते हुए बताया कि चीन कोरोनो मामलों की भारी लहर का सामना कर रहा है। उन्होंने बताया कि महामारी की नई लहर जून के अंत तक टॉप पर पहुंच सकती है। चीन में एक सप्ताह में लगभग 65 मिलियन संक्रमण दर्ज हो सकती है। चीन में अप्रैल के बाद से ओमिक्रॉन वैरिएंट एक्सबीबी वाला कोविड मामलों में वृद्धि देखी गई है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस महीने के अंत तक एक सप्ताह में 40 मिलियन कोरोना के मामले दर्ज हो सकते हैं। वहीं, जून के अंत तक चरम पर पहुंचने पर एक सप्ताह में 65 मिलियन संक्रमण के मामले दर्ज हो सकते हैं। यह कोरोना संक्रमण की सबसे बड़ी लहर साबित हो सकती है। इससे पहले चीन ने दिसंबर 2022 में जीरो कोविड पॉलिसी को बंद कर दिया था।
पहली लहर में चीन में एक दिन में 3.7 करोड़ कोरोनो मामले दर्ज हुए थे। जो अब तक का एक दिन में सबसे बड़ा मामला है। उस दौरान चीन में स्वास्थ्य व्यवस्था एक दम से चरमा गई थी। मरीजों से अस्पताल भर गए थे। दवा की भारी कमी हो गई थी।
चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने एक बयान में कहा है कि अभी तक देश में कोरोना वायरस से एक अरब से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। चीन ने कहा है कि लुनार न्यू ईयर की छुट्टी वाले हफ्ते में उसकी कोविड की वजह से साढ़े 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस अभी भी ऑउट ऑफ कंट्रोल है।
यह भी पढ़ें- कोरोना के बाद दुनिया को दूसरी महामारी के लिए तैयार रहने की जरूरत: WHO












Click it and Unblock the Notifications