कोरोना के बाद दुनिया को दूसरी महामारी के लिए तैयार रहने की जरूरत: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ डॉक्टर टेड्रोस अधोनम ने कहा कि दुनिया को कोरोना के बाद दूसरी महामारी से लड़ने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुनिया को एकजुट होकर इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुखिया टेड्रोस अधानोम गेब्रिसस ने दुनियाभर को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि हमे अगली महामारी के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगली महामारी कोरोना से भी खतरनाक हो सकती है।
टेड्रोस ने कहा कि कोरोना के खत्म होने से दुनिया में हेल्थ इमरजेंसी नहीं खत्म हो गई है, अभी भी महामारी का खतरा बना हुआ है। नए वैरिएंट के आने से लोगों के जीवन पर खतरा बना रहेगा, जोकि पहले से भी खतरनाक और जानलेवा हो सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुखिया ने 76वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली की रिपोर्ट पेश करते हुए यह बात कही। टेड्रोस ने कहा कि महामारी एक मात्र चुनौती नहीं है जिसका खतरा हमपर मंडरा रहा है। आपातकाल में हर तरह की समस्या का समाधान करने की हमारी तैयारी होनी चाहिए।
जब अगली महामारी आएगी तो हमे इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है। महामारी ने विकास की ट्रिपल बिलियन टार्गेट को भी प्रभावित किया है जिसका ऐलान वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में 2017 में किया गया था।
पांच साल में एक बिलियन लोगों तक हेल्थ कवरेज का लक्ष्य रखा गया था, इसके लिए मुहिम की शुरुआत की गई थी। एक बिलियन लोगों को आपात स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने और क बिलियन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया था।
टेड्रोस ने कहा कि महामारी ने हम सभी को हिलाकर रख गिया है, लेकिन इसने यह भी बताया है कि आखिर क्यों हमे सस्टेनबल डेवलपमेंट गोल की जरूरत है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुल 9 प्राइमरी बीमारियों की पहचान की है, जोकि लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।
टेड्रोस ने कहा कि पिछले तीन साल में कोरोना ने दुनिया को बदलकर रख दिया है। कोरोना से तकरीबन 70 लाख लोगों की मौत हो गई। हम यह भी जानते हैं कि यह आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है। यह आंकड़ा तकरीबन 2 करोड़ तक हो सकता है।
WHO चीफ ने कहा कि अगर हम अब परिवर्तन नहीं करेंगे तो कौन करेगा। अगर अब भी स्वास्थ्य को लेकर ध्यान हीं दिया तो अगली महामारी कभी दस्तक दे सकती है। हम सभी को निर्णायक रूप से सामूहिक तौर पर इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications