Covid Vaccine: एलर्जिक रिएक्शन के बाद अमेरिका में नई गाइडलाइन, जानें कौन ले सकता है टीका ?

वाशिंगटन। Covid Vaccine Side Effect अमेरिका में लोगों की दी जा रही Pfizer की कोविड वैक्सीन से दो लोगों में एलर्जिक रिएक्शन मिलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी बेहद सतर्क हैं। एलर्जिक रिएक्शन को लेकर मिली जानकारी के अध्ययन के बाद अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (U.S. Centers for Disease Control and Prevention ) यानि सीडीसी ने Covid-19 वैक्सीन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।

Coronavirus Vaccine

अमेरिका ने हाल ही में फाइजर कंपनी द्वारा निर्मित कोविड वैक्सीन को अनुमति दी है। प्रारंभिक चरण में ये वैक्सीन स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे फ्रंटलाइन कर्मियों को दी जा रही है। इसी सप्ताह अमेरिका के अलास्का में कोविड वैक्सीन लेने के बाद दो लोगों में गंभीर एलर्जिक रिएक्शन देखा गया था जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। दोनों स्वास्थ्य कर्मी थे। इसी तरह के दो मामले ब्रिटेन में भी मिले थे।

सीडीसी ने जारी की गाइडलाइन
अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने घटनाक्रम की जानकारी शुरू की। मामले को बेहतर ढंग से समझने के लिए ब्रिटेन से भी संपर्क किया गया था। मामलों का अध्ययन करने के बाद सीडीसी ने अब कोविड-19 वैक्सीन लेने के लिए नये दिशानिर्देश जारी किए हैं।

सीडीसी ने शनिवार को कहा कि वह एलर्जिक रिएक्शन के बाद रिपोर्ट का निरीक्षण कर रहा था जिसके बाद यह एलर्जिक रिएक्शन का इतिहास रखने वाले लोगों के लिए वैक्सीन को लेकर सलाह जारी की गई है।

ऐसे लोगों को टीके से बचने की सलाह
सीडीसी के मुताबिक ऐसे लोग जिन्हें कोविड-19 वैक्सीन की डोज लेने के दौरान गंभीर एलर्जिक रिएक्शन की समस्या आई है वे लोग कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज न लें। सीडीसी ने गंभीर मामलों में उन्हें दर्ज किया है जिसमें कोविड वैक्सीन लेने के बाद लोगों को दवा लेनी पड़ी हो या फिर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो।

इसके साथ ही जिन लोगों को कोविड वैक्सीन की किसी भी डोज से गंभीर एलर्जी हुई है उन्हें वैक्सीन से बचना चाहिए। अमेरिका में दो कोविड वैक्सीन को आपात उपयोग के लिए मंजूरी मिली है।

ऐसे लोग जिन्हें पहले से गंभीर एलर्जी की शिकायत रही है वे अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही कोविड-19 का टीका लें।

इन्हें लग सकता है टीका
सीडीसी के मुताबिक ऐसे लोग जिन्हें पालतू जानवर, भोजन और पर्यावरण के साथ ही दवा से एलर्जी है या फिर जिनका एलर्जी का पारिवारिक इतिहास रहा है ऐसे लोगों को अभी भी टीका लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+