कोविड से जूझ रहे भारत के लिए यूरोपीय संघ, जर्मनी आए आगे, बढ़ाया मदद का हाथ

ब्रसेल्स, अप्रैल 25। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित भारत से मदद की अपील पर दुनिया भर से सहायता के प्रस्ताव आने लगे हैं। इसी कड़ी में रविवार को यूरोपीय संघ, जर्मनी और इजरायल ने कोविड की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में भारत को मदद देने का वादा किया है। पिछले चार दिनों से लगातार भारत में 3 लाख से ज्यादा कोविड संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

Coronavirus

लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के चलते देश में हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। कई जगहों पर ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत हो गई है। मुश्किल हालात में भारत को अब ऑक्सीजन और दवाओं के लिए विदेशों का रुख करना पड़ा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुद ट्वीट करके अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है जिस पर दुनिया भर के नेता मदद का वादा कर रहे हैं। रविवार को यूरोपीय संघ (ईयू) ने भी अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए मदद का भरोसा दिया है।

यूरोपीय संघ ने किया मदद का वादा
यूरोपीय संघ (ईयू) आपदा प्रबंधन की कमिश्नर जैनेज लेनार्किक ने ट्वीट कर लिखा "भारत से सहायता की अपील पर हमने ईयू नागरिक सुरक्षा तंत्र को एक्टिवेट कर दिया है। यूरोपीय संघ भारत के लोगों की मदद के लिए सहायता जुटाने की पूरी कोशिश करेगा। हमारा इमरजेंसी रिस्पॉन्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (ईआरसीसी) पहले से ही ईयू मिलिट्री स्टाफ के साथ सहयोग कर रहा है जो तत्काल आवश्यक ऑक्सीजन और दवा तेजी से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।

यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस कठिन घड़ी में भारत के साथ एकजुटता दिखाई है।

"भारत में महामारी की स्थिति से चिंतित हूं। हम समर्थन करने के लिए तैयार हैं। यूरोपीय संघ नागरिक सुरक्षा तंत्र के माध्यम से सहायता के लिए भारत के अनुरोध पर तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए संसाधनों का तेजी से उपयोग कर रहा है। हम भारतीय लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं।"

जर्मन चांसलर ने जताई एकजुटता
जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने भी कहा कि उनकी सरकार भारत के लिए आपातकालीन सहायता तैयार कर रही है। मार्केल ने अपने प्रवक्ता स्टेफेन साइबेरट द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए संदेश में कहा, "भारत के लोगों, कोविड-19 के चलते फिर से आपके समुदाय पर आए भयानक दुख पर मैं सहानुभूति व्यक्त करना चाहती हूं।"

हालांकि जर्मनी क्या सहायता प्रदान करेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन डेर स्पीगल नामक साप्ताहिक ने अनाम स्रोतों का हवाला देते हुए बताया है कि जर्मनी के सशस्त्र बलों को ऑक्सीजन की आपूर्ति को व्यवस्थित करने में मदद करने का अनुरोध मिला है।

इजरायल भी कर रहा विचार
वहीं इज़राइल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक संदेश नहीं आया है लेकिन इज़राइली पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के अमीचाई स्टीन ने अधिकारियों के हवाले से इजरायल के मदद के फैसले के बारे में बताया है।

अपने ट्वीट में स्टीन ने लिखा "भारत में कोविज-19 स्थिति के बाद इजरायल भारत को चिकित्सा सहायता भेजने पर विचार कर रहा है, अधिकारियों ने मुझे बताया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+