Covid 19: बोले राष्ट्रपति बाइडेन- 'हम इंडिया को मदद की पूरी श्रृंखला भेज रहे', Video

वाशिंगटन, 28 अप्रैल। कोरोना वायरस से पूरा देश जंग लड़ रहा है, संकट की इस घड़ी में इंडिया को अब अपने विदेशी मित्रों का साथ मिल रहा है। अमेरिका ने भारत की पूरी मदद करने का वादा किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर बात की है और महामारी के खिलाफ इस जंग में पूरी तरह से भारत की मदद करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इंडिया को मदद के लिए कच्चे माल के साथ-साथ पूरी एक शृंखला भेज रहा है, जिसमें रेमडेसिविर के साथ अन्य दवाएं भी हैं, जो कि इस बीमारी से निपटने में भारत के लिए मददगार साबित होंगी।

Covid 19: बोले राष्ट्रपति बाइडेन- हम इंडिया को मदद की पूरी सीरीज भेज रहे, Video

Recommended Video

    Covid 19: US President Joe Biden का बयान, कहा- 'हम India को भेज रहे हैं पूरी सीरीज' । वनइंडिया हिंदी

    बाइडेन ने कहा कि हम जल्द ही अमेरिका निर्मित वैक्सीन भी भारत पहुंचाएंगे, बाइडेन ने कहा कि जब शुरूआत में कोरोना के कारण हम परेशान थे, तो भारत ने अमेरिका की मदद की थी। अब हमारी बारी है। मालूम हो कि बीते सोमवार रात 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई थी। दोनों लोगों की बात का मुद्दा भारत में फैला कोरोना संकट था। (यहां देखें-जो बाइडेन का Video)

    हम संकट की इस घड़ी में भारत के साथ है: बाइडेन

    इस बातचीत के बाद बाइडेन ने ट्वीट करके कहा था कि हम संकट की इस घड़ी में भारत के साथ है, हम उसे वैक्सीन बनाने का सामान देंगे। पीएम मोदी ने भी इस बारे में ट्वीट किया था कि आज आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से बातचीत हुई है। हमने दोनों देशों में लगातार पांव फैलाते कोरोना के हालात पर चर्चा की है। उन्होंने बाइडेन को मदद के लिए धन्यवाद कहा था।

    देश में कोरोना का प्रचंड रूप जारी

    मालूम हो कि देश में कोरोना का प्रचंड रूप जारी है, मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,23,144 नए केस सामने आए हैं, जो कि सोमवार के मुकाबले कम आंकड़े हैं। नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,76,36,307 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 2,771 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,97,894 पहुंच गया है।

    भारत में अब एक्टिव केस 28,82,204 हैं, जबकि 1,45,56,209 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 14,52,71,186 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, जबकि बीते 24 घंटों में 33,59,963 लोगों को कोरोना का टीका लगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+