वुहान में एक करोड़ लोगों का फिर किया गया Covid-19 टेस्ट, जांच में सामने आए 300 नए मामले?

नई दिल्ली। चीन में कोरोनावायरस के केंद्र रहे वुहान सिटी में कम से कम एक करोड़ लोगों की दोबारा Covid-19' टेस्ट किया गया और जांच में कुल 300 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जो कि बिना लक्षणों वाले मरीज थे। आधिकारिक रूप से मंगलवार को बताया कि 14 मई से 1 जून के बीच कुल 98 लाख 90 हजार लोगों का परीक्षण किया गया।

china

गौरतलब है चीन में 80 फीसदी कोरोनावायरस मरीजों वाले वुहान सिटी में जनवरी से अब तक कुल 50,340 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है, जिनमें से 3,869 लोगों की जान जा चुकी है। NHC ने बताया कि चीन में सोमवार तक कोरोना वायरस के कुल 83,022 मामले थे, जिनमें से 73 का अभी भी इलाज जारी है और 78,315 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और 4,634 लोगों की जान जा चुकी है।

china

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि सोमवार को देश में पांच बाहर से आए लोग संक्रमित मिले। वहीं 10 लोग बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए और अभी तक वुहान में किए हालिया जांच में बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 371 है, जिनमें 39 विदेशी हैं। एनएमची से कमुताबिक सभी संक्रमितों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया हैं।

china
china

उल्लेखनीय है चीन में कोरोनावायरस मरीजों के मामलों के बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने पिछले महीने सभी 1.12 करोड़ लोगों की जांच करने का निर्णय लिया था, क्योंकि ऐसी आशंका जताई गई थी कि वुहान में कोरोनावायरस का संक्रमण दोबारा वापस लौट सकता है और संचरण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा दोबारा जांच की योजना तैयार की गई थी।

china

उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सार्वजनिक रूप से पहली बार कहा है कि संगठन चीन द्वारा कोरोनावायरस से संबंधित जानकारी 'तुरंत' उपलब्ध नहीं कराने पर चिंतित था, क्योंकि नए वायरस से उत्पन्न जोखिम का आकलन करने के लिए चीन पर्याप्त जानकारी साझा नहीं कर रहा है और दुनिया का मूल्यवान समय खर्च हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+