COVID-19: महामारी के खिलाफ सिंगापुर में एक महीने की लॉकडाउन की घोषणा!

नई दिल्ली। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली ह्सियन लूंग ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए अगले महीने देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। 7 अप्रैल, 2020 से 7 मई तक जारी एक महीने के बंद की घोषणा करते हुए सिंगापुर प्रधानमंत्री कहा कि आवश्यक सेवाओं और प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश कार्यस्थलों को बंद कर दिया जाएगा।

lockdown

गौरतलब है इसी सप्ताह सिंगापुर में हुई 5 मौतों के साथ कोरोनो वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1,000 से अधिक पहुंच गई है जबकि भारत में 25 मार्च आधी रात को 21 दिनों की लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए एक बयान के मुताबिक लॉकडाउन के बाद से भारत में कोरोना संक्रमित मामलों मे कमी आई है।

एक फेसबुक पोस्ट में सिंगापुर पीएम ह्सियन लूंग ने कहा कि जब से COVID-19 महामारी फैली है तब से हमने शांति और व्यवस्थित तरीके से संकट का सामना किया है जवाब दिया है और अब बदली हुई परिस्थितियों को देखते हुए आगे की योजना बना रहे हैं और अपने उपायों को समायोजित कर रहे हैं।

बकौल सिंगापुर प्रधानमंत्री, "हम सभी आवश्यक सेवाओं और प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश कार्यस्थल को बंद कर देंगे। खाद्य प्रतिष्ठान, सुपरमार्केट, अस्पताल, परिवहन और प्रमुख बैंकिंग सेवाएं खुली रहेंगी।" उन्होंने यह भी कहा कि देश नियंत्रण में है और भविष्य के किसी भी Covid ​​-19 महामारी की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

lockdown

उन्होंने आगे कहा, ''मैं सिंगापुरवासियों को आश्वस्त करता हूं कि हमारी खाद्य आपूर्ति सुरक्षित और पर्याप्त है। बस आपको जो चाहिए, वह खरीदें और जरूरत पड़ने पर अपने पास अतिरिक्त सामान को दूसरों से शेयर करें। आओ, इस चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान शांत और एकजुट रहें। ''

lockdown

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की वैश्विक संख्या 10 लाख से पार कर गई है और बीमारी से मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो गई है। कोरोना वायरस का एपिक सेंटर अभी अमेरिका बना हुआ है, जहां 2 लाख 45 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-यहां कोरोना वायरस शब्द के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+