ईरान के डिप्टी स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, संक्रमण के 95 मामले सामने आए

नई दिल्ली। ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री इराज हरीची कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार अली रजा वहाबजादेह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि कुछ समय से बीमार चल रहे डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर इराज हरीची की कोरोना वायरस जांच पॉजिटिव पाई गई है। ईरान में कोरोना के 95 मामले सामने आ चुके हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना वायरस, Iran deputy health minister Coronavirus, COVID 19, Iran, Corona virus, corona, ईरान, कोरोना,

मंत्रालय से जुड़े अधिकारी ने बताया कि हरीची को अक्सर खांसी आ रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी जांच की गई तो उन्हें कोरोना से संक्रमित पाया गया। चीन के बाद ईरान में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। ईरान ने मंगलवार को तीन और मौतों और संक्रमण के 34 नए मामलों की पुष्टि की जिससे देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 और संक्रमित लोगों की संख्या 95 हो गई है।

ईरान में कोरोना वायरस के संक्रमण में जहां तेजी देखी गई वहीं दक्षिण कोरिया में इसके मामले 1000 से अधिक का आंकड़ा पार कर गए हैं। एशिया, यूरोप और मिड्ल ईस्‍ट के कई हिस्‍सों में वायरस तेजी से फैला है।

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में एक चुनौती बन गया है। कोरोना से चीन में अबतक करीब 77 हजार लोग संक्रमित हैं। इससे 2600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+