उड़ते विमान में कपल ने की शर्मनाक हरकत, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि उसके लिए यात्रियों की सुरक्षा अहम है यही वजह है कि विमान को वापस मिनेपोलिस में लैंड कराया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
लॉस एंजेलिस। अमेरिका में लॉस एंजेलिस जा रही डेल्टा एयरलाइंस फ्लाइट में एक कपल की ओर से मचाई गई अफरातफरी के बाद पायलट को मजबूरी में विमान मिनेपोलिस स्थित सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में वापस लेकर आना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट ने शाम 6 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी लेकिन इसे 7 बजकर 35 मिनट पर वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट क्रू ने कपल के खराब व्यवहार की शिकायत की थी।

एक यात्री ने बनाया घटना का वीडियो
घटना गुरुवार की है। फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही कपल को गिरफ्तार कर लिया गया। एयरपोर्ट पुलिस और एफबीआई ने उनसे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय ब्लेक एडम फ्लीसिग को विमान में गलत व्यवहार करने और झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि 36 वर्षीय महिला एना क्रिस्टिनी कूसमन को भी दुर्व्यवहार और पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक यात्री ने घटनाक्रम का वीडियो बनाया जिसमें एडम और क्रिस्टिनी को विमान में दुर्व्यहार करके देखा जा सकता है। क्रिस्टिनी को जब अधिकारियों ने बाहर किया को वह उन्हें बुरा-भला भी कह रही है।
नहीं मान रहे थे क्रू मेंबर के निर्देश
डेल्टा की ओर से इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है, 'थोड़ी देर पहले टेकऑफ हुई फ्लाइट को मिनेपोलिस में वापस लैंड कराना पड़ा क्योंकि दो यात्री क्रू मेंबर के निर्देशों को मान ही नहीं रहे थे। उन्होंने केबिन में अफरातफरी मचाई और हंगामा किया।' एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि उसके लिए यात्रियों की सुरक्षा अहम है यही वजह है कि विमान को वापस मिनेपोलिस में लैंड कराया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications