बेहतर नतीजे दे रही है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वायरस पर बन रही वैक्सीन
लंदन। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इस समय फार्मास्यूटिकल कंपनी एस्ट्राजेंका के साथ मिलकर कोरोना वायरस की वैक्सीन के डेवलपमेंट में लगी हैं। एस्ट्राजेंका का कहना है कि वैक्सीन का डेवलपमेंट सही तरह से प्रगति पर है। इस वैक्सीन के आए नतीजों के बाद ऑक्सफोर्ड की इस वैक्सीन को इंसानों के लिए सुरक्षित करार दिया जा रहा है। इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के शुरुआती नतीजों में नजर आया था कि यह इंसानों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

भारत में भी होगा निर्माण
एस्ट्राजेंका ने कहा है कि अभी तक के जो आंकड़ें मिले हैं, वो काफी बेहतर हैं। इस वैक्सीन का बड़े स्तर पर हृयूमन ट्रायल जारी है। अभी तक कोरोना वायरस की कोई भी ऐसी वैक्सीन नहीं है जिसे मंजूरी मिली हो। लेकिन एस्ट्राजेंका के शुरुआती नतीजों ने दुनिया को एक नई उम्मीद दी है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव पास्कल सोरीयोट ने गुरुवार को बताया, 'वैक्सीन का डेवलपमेंट काफी बेहतर है। हमारे पास अभी तक के अच्छे आंकड़ें हैं। हमें क्लीनिकल प्रोग्राम में क्षमता दिखानी हैं। लेकिन अभी तक यह बेहतर रहे हैं। एस्ट्राजेंका ब्रिटेन की प्रतिष्ठित कंपनी है। कंपनी का पहले ही कई देशों की कंपनी के साथ करार हो चुका है। कंपनी की तरफ से दो बिलियन से ज्यादा डोज तैयार की जाएंगी। इस वर्ष के अंत तक इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। कंपनी का अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन, नॉर्वे और कुछ देशों के साथ समझौते हुए हैं। इसके अलावा जेनेवा में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत वैक्सीन अलायंस के साथ समझौता हुआ है। भारत में महाराष्ट्र के पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से इस वैक्सीन को तैयार किया जाएगा। भारत में एस्ट्राजेंका की वैक्सीन को 'कोविशील्ड' नाम के साथ बेचा जाएगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications