बिट्रेन: शाही परिवार तक पहुंचा कोरोना, प्रिंस चार्ल्स का टेस्ट पॉजिटिव

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को भी कोरोना वायरस होने

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को कोरोना संक्रमण हो गया है। 71 साल के प्रिंस चार्ल्स के टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। ब्रिटेन में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। अब ब्रिटिश राजघराने में भी यह मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस चार्ल्स को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनको सबसे अलग रखा गया है और इलाज किया जा रहा है।

Recommended Video

    Britain की सिंहासन के उत्तराधिकारी Prince Charles भी Coronavirus Positive | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus in UK Prince Charles has tested positive COVID19

    बता दें कि कुछ समय पहेल मोनैको को प्रिंस अल्बर्ट ने ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की थी। हाल ही में मोनैको प्रिंस को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद से ही ये सुब्हा जाताया जा रहा था कि उनको भी ये वायरस अपनी चपेट में ले सकता है। इंग्लैंड में बीते कुछ दिनों में तेजी से कोरोना वायरस फैला है। वहां अब तक आठ हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं चार सौ से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

    कोरोना के मामले दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। भारत में भी स्थिति नाजुक होती जा रही है। बुधवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 562 तक पहुंच गई है। देश में अब तक इस महामारी से 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनियाभर में बात करें तो साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 19 हजार लोगों की मौत हो गई है। इटली में सबसे ज्यादा 6800 लोगों की मौत हुई है।

    मंगलवार शाम को देश ने नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोमवार से ही देश के ज्यादातर हिस्सों में बंदी है। वहीं पीएम के ऐलान के बाद 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन को लागू कर दिया गया है। पंजाब, महाराष्ट्र में सोमवार से कर्फ्यू लगा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+