कोरोना वायरस: फिलीपींस में लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों को गोली मारने का आदेश

नई दिल्ली। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए हैं। दुतेर्ते ने सुरक्षाबलों और पुलिस को कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को गोली मार दी जाए। रोड्रिगो ने कहा, ये पूरे देश के लिए चेतावनी है। इस समय सरकार के आदेशों का पालन करें और किसी डॉक्टर को नुकसान ना पहुंचाएं। मैं पुलिस और सुरक्षाबलों को आदेश देता हूं जो लॉकडाउन में समस्या खड़ी करें उसे गोली मार दो।

v

कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल चुका है। इससे निपटने के लिए अभी तक लॉकडाउन को ही दुनिया के देश अपना रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान कई तरह की परेशानियां भी सामने आ रही हैं। जैसे कोरोना का खतरा बढ़ रहा है, सरकारों का रवैया भी सख्त होता जा रहा है। फिलीपींस में अबतक 2,300 से ज्यादा लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। देश में 96 लोगों की मौत अब तक इस वायरस से हुई है।

दुनिया के दूसरे देशों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। दुनिया के लगभग सारे मुल्क इस महामारी की चपेट में हैं और इसके सामने एक हद तक बेबस नजर आ रहे हैं। दुनिया में इस वायरस के चपेट में आए लोगों की संख्या अब साढ़े नौ लाख के करीब जा चुकी है। वहीं 47 हजार से ज्यादा लोगों की जान ये वायरस ले चुका है। अमेरिका, फ्रांस, स्पेन, इटली, इरान, इंग्लैंड जैसे देशों में ये वायरस कहर बरपा रहा है।

भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बेहद चिंताजनक होती जा रही है। देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले तीन दिनों में भारी इजाफा हुआ है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में बीते 12 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 131 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1965 हो गई है। 50 लोगों की मौत अब तक इस वायरस से हो चुकी है। फिलहाल 1764 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 151 लोग ठीक हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+