Coronavirus: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्‍नी Covid-19 से इन्‍फेक्‍टेड, UK से लौटी हैं सोफी

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्‍नी सोफी ट्रूडो भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। सोफी ट्रूडो के टेस्‍ट पॉजिटिव आए हैं। पीएम के ऑफिस की तरफ से एक बयान जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। पीएम ट्रूडो ने गुरुवार को ट्विटर पर बताया था कि सोफी हाल ही में यूके की यात्रा करके लौटी हैं। पीएम के ऑफिस की तरफ से जो बयान जारी किया गया है उसमें कहा गया है, 'सोफी ग्रेगोरी ट्रूडो का कोविड-19 का टेस्‍ट हुआ था। ये टेस्‍ट पॉजिटिव आए हैं।'

justin

Recommended Video

    CoronaVirus: Canada PM Justin Trudeau की Wife Sophie को हुआ Corona | वनइंडिया हिंदी

    पीएम ट्रूडो के टेस्‍ट अभी नहीं

    पीएम ट्रूडो ने भी पत्‍नी सोफी के साथ खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। उनके ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि फिलहाल उनका कोई टेस्‍ट नहीं होगा क्‍योंकि उनमें किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आए हैं। पीएम अगले 15 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे। सोफी कनाडा की 158वीं नागरिक हैं जो कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) ने इस वायरस को एक महामारी घोषित कर दिया है। सोफी की तरफ से भी गुरुवार को एक बयान जारी किया गया था। इसमें उन्‍होंने कहा था कि उन्‍हें कुछ असहज लक्षण नजर आ रहे हैं लेकिन वह जल्‍द ही वापसी करेंगी। पीएम ट्रूडो शुक्रवार को देश को संबोधित कर सकते हैं। कनाडा के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी अब इस बात का पता लगा रहे हैं कि सोफी के संपर्क में कौन-कौन आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+